facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

रिजर्व बैंक ने कराई तीन VRR नीलामी

Advertisement

शुक्रवार को भारित औसत एमएमआर 6.77 प्रतिशत पर बंद हुआ, जो गुरुवार को 6.73 प्रतिशत था।

Last Updated- March 22, 2024 | 9:47 PM IST
RBI

बैंकिंग व्यवस्था में नकदी डालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को 3 वैरिएबल रेट रीपो (वीआरआर) नीलामी कराई। केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक व्यवस्था में नकदी की कमी गुरुवार को बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गई थी। इसी के साथ भारित औसत मनी मार्केट रेट (एमएमआर) बढ़कर मार्जिनल फैसेलिटी रेट (एमएफआर) से अधिक हो गया था।

शुक्रवार को भारित औसत एमएमआर 6.77 प्रतिशत पर बंद हुआ, जो गुरुवार को 6.73 प्रतिशत था। एमएफआर इस समय 6.75 प्रतिशत है। बाजार हिस्सेदारों ने कहा कि व्यवस्था में नकदी की कमी बनी रहने की संभावना है, क्योंकि वित्त वर्ष के लिए केंद्र सरकार की उधारी की योजना अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होनी है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी बुधवार को 13,865 करोड़ रुपये थी, जो गुरुवार को 97,529 करोड़ रुपये थी। एक सरकारी बैंक से जु़ड़े डीलर ने कहा, ‘सरकार के व्यय से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन वित्त वर्ष के अंत की अवधि होने के कारण बैंक सावधानी बरत रहे हैं।

वे नहीं चाहते कि धन की कमी हो।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले सप्ताह नीलामी हुई थी, इसमें से 1.5 लाख करोड़ रुपये नकदी सरकार के पास चली गई थी।’

पहली 14 दिन की वीआरआर नीलामी में रिजर्व बैंक को बैंकों से कुल मिलाकर 1.05 लाख करोड़ रुपये की बोली हासिल हुई, जबकि अधिसूचित राशि 25,000 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने 6.73 प्रतिशत भारित औसत दर पर 25,004 करोड़ रुपये आवंटित किए।

दूसरी 4 दिन की वीआरआर नीलामी में रिजर्व बैंक को बैंकों से कुल 1.32 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली, जबकि अधिसूचित राशि 50,000 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने 50,005 करोड़ रुपये का आवंटन 6.74 प्रतिशत भारित औसत दर पर किया।

तीसरी 4 दिन की वीआरआर नीलामी में रिजर्व बैंक को बैंकों की ओर से 40,000 करोड़ रुपये की बोली हासिल हुई, जबकि अधिसूचित राशि 50,000 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने 6.73 प्रतिशत भारित औसत दर पर 40,700 करोड़ रुपये आवंटित किए।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement