Skip to content
  बुधवार 8 फ़रवरी 2023
Trending
February 7, 2023विवाद में फंसे 500 मामलों के समाधान की योजनाFebruary 7, 2023जोशीमठः आपदा को पहले मिल चुका था आमंत्रणFebruary 7, 2023अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई हैFebruary 7, 2023Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थनFebruary 7, 2023PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूतीFebruary 7, 2023आय से अ​धिक निवेश वालों पर सख्त नजर रखेगा स्टॉक एक्सचेंजFebruary 7, 2023लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारीFebruary 7, 2023लेंडिंग ऐप्स पर अचानक प्रतिबंध लगाने से फिनटेक कंपनियां सकते मेंFebruary 7, 2023G20 : वैश्वीकरण का गुरु बनकर राह दिखाए भारतFebruary 7, 2023कर्ज के पुनर्भुगतान से अदाणी ग्रुप के शेयरों को राहत, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार चढ़ा शेयर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  अर्थव्यवस्था  अमीर लोगों पर संपत्ति कर से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए जुटाएं धन
अर्थव्यवस्था

अमीर लोगों पर संपत्ति कर से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए जुटाएं धन

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —January 30, 2022 11:30 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

बीएस बातचीत
विकास अर्थशास्त्री जयति घोष का कहना है कि मंगलावार को आने वाले बजट में खाद्य, ग्रामीण रोजगार, शहरी रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर किए जाने वाले आवंटन अहम होंगे। मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर घोष ने इंदिवजल धस्माना के साथ बातचीत में कहा कि बढ़ती कीमतों और घटते रोजगार के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ही मुद्रास्फीतिजनित मंदी की चपेट में है। पेश हैं मुख्य अंश:
आप मनरेगा में आवंटन और कार्यदिवसों की संख्या को मौजूदा 100 से बढ़ाने की बात कहती रही हैं। आप शहरी गरीबों के लिए इसी तरह की योजना लाने की भी बात कहती रही हैं। सरकार इनके लिए धन की व्यवस्था कहां से करेगी?      
मुझे यह बड़ा ही दिलचस्प लगता है कि जब कभी हम देश की बड़ी आबादी की आजीविका को प्रभावित करने वाली चीजों के बारे में बात करते हैं तो हमसे पूछा जाता है कि पैसा कहां है। दूसरी तरफ कॉर्पोरेट जगत को जब कर राहत दी जाती है जिससे जीडीपी के करीब 2 फीसदी के बराबर राजस्व का नुकसान होता है तब कोई नहीं पूछता कि पैसा कहां से आ रहा है।
रोजगार कार्यक्रमों का बहुत व्यापक प्रभाव पड़ता है। भारतीय अर्थव्यवस्था अपर्याप्त मांग की बड़ी समस्या से जूझ रही है। यहां तक कि बड़ी कंपनियां भी कह रही हैं कि हमें मांग बढ़ाने के लिए कुछ करना होगा। इसके साथ ही रोजाना हजारों सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मर रही हैं जिनमें कार्यबल के 85 फीसदी को रोजगार मिलता है। इन्हें जीवित रखने के सबसे बड़े तरीकों में से एक यह है कि इनके उत्पादों की मांग बढ़ाई जाए। और यह काम निचले स्तर के लोगों के हाथ में पैसा देने से होगा।  

आपने स्वास्थ्य क्षेत्र के आवंटन में भी तीन गुना इजाफा करने की बात कही है। इसके लिए धन की व्यवस्था के लिए आपका क्या प्रस्ताव है?   
केंद्र फिलहाल स्वास्थ्य पर जीडीपी का 0.3 फीसदी खर्च करता है। यह बहुत ही शर्मनाक स्तर है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर स्वास्थ्य पर जीडीपी का 1 फीसदी खर्च करती हैं। यह बहुत ही खराब आंकड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र के स्वास्थ्य द्वारा खर्च का वैश्विक औसत जीडीपी का 5 से 6 फीसदी है। हमें 5 से 6 गुना और खर्च करना चाहिए। इसके लिए धन की व्यवस्था का सीधा जरिया सबसे अमीर लोगों पर संपत्ति कर लगाना है।
भारत न केवल संपत्ति के सर्वाधिक असमान वितरण वाले देशों में से एक है बल्कि यह असमानता महामारी के बाद की अवधि में बहुत तेजी से बढ़ी है। आप केवल अत्यधिक धन पर कर लगाइए न कि नियमित धन पर। इसके लिए केवल वित्तीय संपत्तियों, स्टॉक मार्केट होल्डिंग जैसी पहचान की जाने वाली संपत्तियों को चुनना चाहिए। कर महज 4 फीसदी होना चाहिए।

संपत्ति कर की वसूली से अधिक उसको वसूलने पर खर्च होने के कारण पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे समाप्त कर दिया था। क्या आपको नहीं लगता दोबारा से वही स्थिति  हो सकती है?
उस संपत्ति कर को खराब तरीके से बनाया गया था और खराब तरीके से उसका क्रियान्वयन हुआ था। इसमें मध्य आय वर्ग से लेकर ऊपर तक के लोगों को शामिल कर लिया गया था जिसके लिए बहुत अधिक गणना की आवश्यकता पड़ती थी और स्वाभाविक तौर पर उसकी वसूली की लागत बहुत अधिक थी।
मैं उसका प्रस्ताव नहीं दे रही हूं। मेरा कहना है कि सबसे अमीर लोगों से ही कर लीजिए और हमें आसानी से पहचान में आने वाली संपत्तियों पर ही कर लगाना चाहिए। इसके केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।   
आपने पिछले वर्ष जिन दो आंकड़ों को सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण बताया था क्या उसे अब भी सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मानती हैं?
सरकार ने 2020-21 में पहले की तुलना में सरकार ने कम खर्च किया।  हम शायद पहले देश हैं, जिन्होंने महामारी के समय ऐसा किया। मैं इसमें एक आंकड़ा और जोड़ूंगी। मैं इस बात पर ध्यान दूंगी कि बड़े पैमाने पर मांग पैदा करने वाले क्षेत्रों पर कितना खर्च हो रहा है।

ये क्षेत्र कौन कौन से हैं?
खाद्य, ग्रामीण रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा। इन्हीं क्षेत्रों के आकलन से पता चलेगा कि व्यापक रूप से मांग में सुधार हुआ है अथवा नहीं।    

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने हाल ही में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीतिजनित मंदी का जोखिम है। क्या आप उनके विचार से सहमत हैं?
यह जोखिम का प्रश्न नहीं है। ऐसा हो रहा है। यह एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जो वास्तविक संदर्भ में नीचे जा रही है और कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं। 

अमीरग्रामीण रोजगारजयति घोषविकास अर्थशास्त्रीसंपत्ति करस्वास्थ्य क्षेत्र
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अर्थव्यवस्था

अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई है

February 7, 2023 11:21 PM IST0
अर्थव्यवस्था

PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूती

February 7, 2023 11:10 PM IST0
अर्थव्यवस्था

G20 : वैश्वीकरण का गुरु बनकर राह दिखाए भारत

February 7, 2023 10:26 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मुनाफे की दर दुनिया में सबसे बेहतरः PM मोदी

February 7, 2023 8:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित Turkey के लिए राहत सामग्री की पहली खेप की रवाना

February 7, 2023 9:59 AM IST0
अन्य समाचार

मनरेगा के लिए बजट आवंटन घटाने से रोजगार पर नहीं पड़ेगा असर: CEA

February 6, 2023 5:44 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

February 6, 2023 1:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप में करीब 1500 से अधिक लोगों की मौत

February 6, 2023 12:29 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pervez Musharraf death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

February 6, 2023 10:33 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Earthquake in Turkey
  • Stocks To Watch
  • G20 Presidency
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


विवाद में फंसे 500 मामलों के समाधान की योजना

February 7, 2023 11:34 PM IST

जोशीमठः आपदा को पहले मिल चुका था आमंत्रण

February 7, 2023 11:29 PM IST

अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई है

February 7, 2023 11:21 PM IST

PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूती

February 7, 2023 11:10 PM IST

Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन

February 7, 2023 11:10 PM IST

Latest News


  • विवाद में फंसे 500 मामलों के समाधान की योजना
    by श्रीमी चौधरी
    February 7, 2023
  • जोशीमठः आपदा को पहले मिल चुका था आमंत्रण
    by सुनीता नारायण
    February 7, 2023
  • अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई है
    by पुनीत वाधवा
    February 7, 2023
  • PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूती
    by सोहिनी दास
    February 7, 2023
  • Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन
    by बीएस संपादकीय
    February 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60286.04 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60286
-2210.37%
निफ्टी60286
-2210%
सीएनएक्स 50014902
-320.21%
रुपया-डॉलर82.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.5014.63
Gland Pharma1308.8011.47
Varun Beverages1306.206.99
Engineers India83.056.20
One 97589.255.60
Garware Tech.3103.855.54
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.9514.64
Gland Pharma1306.8511.44
Varun Beverages1304.106.73
Engineers India83.056.34
Garware Tech.3109.805.85
Triveni Turbine278.705.61
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgEarthquake in TurkeyStocks To WatchG20 PresidencyOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us