facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

बंदरगाहों की 50,000 करोड़ की पीपीपी पर होगा काम

Advertisement

‘बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए अगले पांच वर्षों में 25,000 करोड़ रुपये की 40 से अ​धिक परियोजनाओं को पूरा करने की योजना है।'

Last Updated- February 16, 2025 | 10:41 PM IST
India Russia connectivity agreements

सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की परियोजनाएं विकसित करने पर है। इससे बंदरगाहों पर भीड़ कम होगी और वे बेहतर ढंग से तैयार भी होंगे। इन मसलों के कारण ही भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक रहती है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए अगले पांच वर्षों में 25,000 करोड़ रुपये की 40 से अ​धिक परियोजनाओं को पूरा करने की योजना है। इसके अलावा राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की मदद के लिए कांडला, तूतीकोरिन और पाराद्वीप में तीन हाइड्रोजन हब विकसित करने की योजना है। अगले तीन वर्षों में पीपीपी पहल के तहत निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।’ केंद्र अपनी प्रमुख परियोजनाओं जैसे वधावन बंदरगाह को भी साकार करने पर कार्य करेगा।

केंद्र का दावा है कि यह बंदरगाह बन जाने के बाद विश्व के शीर्ष 10 बंदरगाहों में होगा और यह भारत में प्रवेश का बंदरगाह (गेटवे पोर्ट) बनकर अर्थव्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा। मौजूदा जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह अपनी पूर्ण क्षमता को शीघ्र हासिल कर लेगा और अब इसके विस्तार की सीमित संभावनाएं हैं।

अधिकारी ने बताया कि ग्रेट निकोबार ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल बनने के ऐलान के बाद से ही यह पर्यावरण संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहा है। भारत को ट्रांसशिपमेंट हब बनाने के लिए इस पर भी काम किया जाएगा।

इस मामले के जानकार दूसरे अधिकारी ने बताया, ‘50,000 करोड़ रुपये की पीपीपी परियोजनाओं में भूमि का मुद्रीकरण भी शामिल होगा। हम बंदरगाह की जमीन के वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए निजी पक्षों के साथ कार्य की संभावना देख रहे हैं।’ केंद्र सरकार ने भूमि संसाधनों से अधिक राजस्व सृजित करने के लिए इस पहल को बढ़ावा दिया है। सरकार प्रमुख बंदरगाहों से सटे जलीय क्षेत्र और भूमि के इस्तेमाल की नीति पर भी कार्य कर रही है। सरकार राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के दूसरे संस्करण पर भी कार्य कर रही है और इसका पहला चरण इस वित्त वर्ष में समाप्त हो चुका है।

 

Advertisement
First Published - February 16, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement