facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Editorial: टिकाऊ कर व्यवस्था से ही बढ़ेगा भारत में विदेशी निवेश

Advertisement

नीति आयोग ने कहा कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए भारत को स्थायी प्रतिष्ठान की परिभाषा और कर नियमों में स्पष्टता लानी होगी ताकि निवेश माहौल सुधरे

Last Updated- October 10, 2025 | 11:10 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

यह बात तो सभी मानते हैं कि भारत को अपनी निवेश दर बढ़ाने और अपनी वृद्धि दर में टिकाऊ सुधार के लिए बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की आवश्यकता है। हालांकि, कर के मामले में अनिश्चितता अभी भी देश की कुल एफडीआई संभावनाओं के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इस संदर्भ में नीति आयोग का ताजातरीन ‘कर नीति कार्य पत्र’ समस्या की बुनियाद का सही पता लगाता है।

‘स्थायी प्रतिष्ठान’ और लाभ आवंटन के नियमों को परिभाषित करने में जो अस्पष्टता है उसने ‘कारोबारी मौजूदगी’ और ‘करयोग्य मौजूदगी’ के बीच की रेखा को धुंधला कर दिया है जिससे निवेशकों के लिए जोखिम प्रीमियम उत्पन्न हो गया है। एक अप्रत्याशित स्थायी प्रतिष्ठान के मामले की शुरुआत, जो निवेशकों को पिछली अवधि के कर दावों के अधीन कर सकता है, भारत से अर्जित आय पर भारी और अप्रत्याशित कर देनदारियों का कारण बन सकता है, जिससे निवेश हतोत्साहित होता है।

यह जोखिम प्रीमियम न केवल नए निवेशकों को रोकता है, बल्कि मौजूदा कंपनियों को कर लाभ के लिए जटिल और अप्रत्यक्ष निवेश संरचनाओं की ओर भी प्रेरित करता है। इसका परिणाम पूंजी की अक्षमता और महंगी मुकदमेबाजी के रूप में सामने आता है।

कार्य पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के जिन हालिया निर्णयों का उल्लेख है, वे दिखाते हैं कि इस तरह के कानूनी ढांचे से कैसे अप्रत्याशित परिणाम सामने आ सकते हैं। फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप लिमिटेड बनाम आयकर आयुक्त (2017) के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट को विदेशी उपक्रम के लिए एक स्थायी प्रतिष्ठान माना जाएगा क्योंकि यह आयोजन करदाताओं के नियंत्रण और अधिकार में था। भले ही यह केवल कुछ दिनों तक चला।

वर्ष 2025 के हयात इंटरनैशनल (दक्षिण पश्चिम एशिया) लिमिटेड बनाम अतिरिक्त आयकर निदेशक मुकदमे में इस तर्क को भारत- संयुक्त अरब अमीरात संधि मामलों में भी आगे बढ़ाया गया। इसमें पुष्टि की गई कि प्रबंधन या समन्वय गतिविधियां देनदारियों को जन्म दे सकती हैं भले ही किसी भौतिक कार्यालय की मौजूदगी नहीं हो। ये निर्णय भारत के कराधान अधिकारों की वैधता को बनाए रखते हैं, लेकिन ये एक गंभीर दुविधा को भी उजागर करते हैं। यदि स्थायी प्रतिष्ठान की स्पष्ट और वस्तुनिष्ठ परिभाषा नहीं दी जाती, तो भारत एक वैध व्यावसायिक उपस्थिति को कर योग्य नियंत्रण के रूप में भ्रमित करने का जोखिम उठाता है। ऐसे प्रमुख विवादों को अंतिम समाधान तक पहुंचने में अक्सर छह से बारह वर्ष लग जाते हैं।

विदेशी कारोबार के लिए, ऐसे मुकदमेबाजी समयसीमा का अर्थ होता है अवरुद्ध परिसंपत्तियां, ब्याज देनदारियों का एकत्रित होना, और रणनीतिक गति की हानि। ऐसे में वास्तविक चुनौती भारत द्वारा कर अधिकारों को दोहराया जाना नहीं बल्कि नियमों की अस्पष्टता है। आधुनिक निवेश केंद्र केस दर केस निर्णय के आधार पर काम नहीं करते। सिंगापुर और नीदरलैंड जैसे देश स्थायी प्रतिष्ठान के लिए अवधि, गतिविधि के प्रकार और नियंत्रण की सीमा आदि को ध्यान में रखते हैं ताकि किसी प्रकार का मनमाना निर्णय नहीं लिया जा सके।

भारत की मौजूदा अस्पष्टता बेहतरीन वैश्विक व्यवहारों से अलग है। इससे अनुपालन को लेकर अनिश्चितता बढ़ जाती है। इस बारे में नीति आयोग का वह प्रस्ताव रचनात्मक साबित हो सकता है जिसमें उसने विदेशी संस्थाओं के लिए एक वैकल्पिक अनुमानित कराधान योजना की बात कही है।

इस प्रस्तावित योजना के अंतर्गत, विदेशी कंपनियां भारत से प्राप्त सकल राजस्व के लिए एक पूर्व निर्धारित क्षेत्र विशिष्ट प्रतिशत पर कर चुकाने का विकल्प चुन सकती हैं। ऐसा करने वाली कंपनियों को सुरक्षित क्षेत्र का लाभ मिलेगा क्योंकि कर प्राधिकार उस गतिविधि के लिए स्थायी प्रतिष्ठान की अलग से जांच नहीं करेगा जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर विस्तृत लेखा बनाए रहने से राहत मिलेगी।

यदि कोई कंपनी मानती है कि उसके वास्तविक लाभ अनुमानित राशि से कम हैं तो वह नियमित कर व्यवस्था के तहत रिटर्न दाखिल कर सकती है। इस प्रकार यह योजना निवेशकों को कर देनदारी संबंधी स्पष्टता प्रदान करती है और राजस्व का पूर्वानुमान लगाने की क्षमता को सुरक्षित रखती है। यद्यपि इसकी कामयाबी सावधानीपूर्वक संतुलन पर निर्भर करती है। उद्योग विशेष से संबंधित कर दरें डेटा आधारित होनी चाहिए न कि मनमाने आधार पर। कर प्रशासन को इसे लगातार लागू करने के लिए संस्थागत क्षमता भी विकसित करनी होगी।

Advertisement
First Published - October 10, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement