facebookmetapixel
Advertisement
Q4 में धमाकेदार नतीजे, अदाणी की इस कंपनी पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, 18% तक अपसाइड के टारगेटGold, Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, ग्लोबल बाजार में भी दिखी नरमीVedanta demerger: रिलायंस, ONGC, टाटा और JSW के सामने 5 नई कंपनियां, कौन मारेगा बाजी?इंडियन बैंक का बड़ा प्लान! रिटेल, कृषि और MSME से ग्रोथ तेज करने की तैयारी; FY27 में डिपॉजिट पर दबाव बरकरारनिजी बैंकों का बड़ा दांव! कॉरपोरेट लोन से चमका ग्रोथ, अब रिटेल लोन में आएगी तेज उछालWaaree Energies को तगड़ा झटका, विदेशी राजस्व 20% गिरा और मुनाफे पर बढ़ा दबावक्विक कॉमर्स और गांव बने ग्रोथ इंजन, नेस्ले इंडिया की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल!Stock Market Update: सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के करीब; मैन्युफैक्चरिंग PMI ने भरी रफ्तारAssembly Election Results Live: रुझानों में प​श्चिम बंगाल में BJP ने बनाई बढ़त, तमिलनाडु में विजय की TVK सबसे आगेकपड़ों के बाजार में धमाका! वैल्यू फैशन रिटेलर्स की चमक लौटी, बिक्री और स्टोर विस्तार ने बदली तस्वीर

फाइनैंशियल इन्फ्लुएंसर पर नियमन का प्रस्ताव नहीं: निर्मला सीतारमण

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 10:57 PM IST
Finance minister Nirmala Sitharaman said that her ministry does not have any proposal to regulate financial influencers

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कर्नाटक के तुमकुरु में थिंकर्स फोरम के एक सत्र में कहा कि वित्त मंत्रालय को वित्तीय स्थिति को प्रभावित करने वालों (फाइनैंशियल इन्फ्लुएंसर) को नियमन के दायरे में लाने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन अंतिम उपभोक्ताओं को सावधानी बरतना अहम है।

उन्होंने कहा, ‘अभी मेरे पास फाइनैंशियल इन्फ्लुएंसर को नियमन में लाने का कोई प्रस्ताव मेरे सामने नहीं आया है। सोशल इन्फ्लुएंसर और फाइनैंशियल इन्फ्लुएंसर मौजूद हैं। लेकिन हममें से प्रत्येक को सावधान रहने की जरूरत है, जिससे हम सुनिश्चित हो सकें कि हमने दो स्तर पर जांच और प्रतिपुष्टि की है और इसके बारे में लोगों से बातचीत करने की जरूरत है।’उन्होंने आगे कहा, ‘अगर 3 या 4 लोग हमें बहुत वस्तुनिष्ठ और अच्छी सलाह दे रहे हैं, वहीं 10 में से 7 ऐसे भी हैं जो संभवतः किसी अन्य मकसद से सक्रिय हैं।’

सीतारमण ने यह भी कहा कि वित्त मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ पोंजी ऐप को लेकर काम कर रहा है और उनके खिलाफ कदम उठा रहा है, जिससे कि नागरिकों को इस तरह के वित्तीय घोटालों से सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने कहा, ‘इस तरह के ऐप भी आ रहे हैं और लोगों तक यह कहते हुए पहुंच रहे हैं कि हम आपके धन को इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आप ज्यादा फायदा पाएंगे। इनमें से तमाम पोंजी हैं।’

उन्होंने यूजर्स को सलाह दी कि बगैर पूरी जानकारी लिए इस तरह की पेशकश में न फंसें और सावधान रहें, क्योंकि यह आपका मेहनत से कमाया गया धन है।

उन्होंने कहा, ‘आप उसे बचाएं, उसकी रक्षा करें।’फरवरी में मेइटी ने करीब 138 बेटिंग और 94 चाइनीज लोन ऐप को ब्लॉक करने का आदेश दिया था, जिन पर धन शोधन करने व देश की वित्तीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप था। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त 2022 में जारी अपने नियामक ढांचे में अनिवार्य कर दिया था कि ऋण वितरण केवल रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित या कानून के तहत मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement