facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा

Advertisement

सप्ताह के दौरान भंडार में 9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो मौजूदा वित्त वर्ष में दूसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है।

Last Updated- December 22, 2023 | 10:11 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 20 माह के उच्चतम स्तर 616 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि 25 मार्च, 2022 के बाद का यह उच्चतम स्तर है।

सप्ताह के दौरान भंडार में 9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो मौजूदा वित्त वर्ष में दूसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है।

विदेशी मुद्रा आस्तियों में वृद्धि के कारण कुल भंडार में वृद्धि हुई। इसमें सप्ताह के दौरान 8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

येस बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री इंद्रनील पान ने कहा, ‘विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्य कारण डॉलर सूचकांक में गिरावट हो सकती है।’

अमेरिकी फेडरेल रिजर्व की बैठक के नतीजों के बाद डॉलर सूचकांक में गिरावट आने से रुपया 0.4 फीसदी मजबूत हुआ। इससे दरें बढ़ने की उम्मीद खत्म हुए और अगले साल यानी 2024 में तीन बार ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका ने लगातार तीसरी बार प्रमुख दरों को 5.25 से 5.50 फीसदी पर बरकरार रखने का निर्णय लिया।

एक सरकारी बैंक के एक डीलर ने कहा, ‘आयात में कमी आई है और कच्चे तेल की कीमतें भी नरम हो गई हैं, इसीलिए वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आवक होने से भी भंडार बढ़ा है।

रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 44.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.577 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.323 अरब डॉलर रह गया। 8 दिसंबर में खत्म हुए सप्ताह में कुल भंडार 607 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement