facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राख

भारत को निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत: अरविंद पानगड़िया

Advertisement

पानगड़िया ने ‘फाउंडेशन फॉर इकनॉमिक डेवलपमेंट’ के साथ बातचीत में कहा, ‘मेरा निष्कर्ष बहुत स्पष्ट है, जो देश खुले हैं, वे तेजी से विकसित हुए हैं।’

Last Updated- February 21, 2024 | 10:09 PM IST
Arvind Panagariya
Representative Image

सोलहवें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पानगड़िया ने कहा है कि भारत को 10 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है। पानगड़िया ने यह भी कहा कि आयात-प्रतिस्थापन वाली औद्योगिक नीति को लेकर रुझान भारत के लिए कोई अनूठी बात नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने सिंगापुर, ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन और भारत जैसे सफल देशों को देखा है। ये उच्च वृद्धि वाले देशों के उदाहरण हैं।’

पानगड़िया ने ‘फाउंडेशन फॉर इकनॉमिक डेवलपमेंट’ के साथ बातचीत में कहा, ‘मेरा निष्कर्ष बहुत स्पष्ट है, जो देश खुले हैं, वे तेजी से विकसित हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत में औद्योगिक नीति और आयात प्रतिस्थापन के लिए बौद्धिक समर्थन मजबूत बना हुआ है।

पानगड़िया ने यह भी बताया कि कैसे 2022 में वैश्विक निर्यात बाजार 32,000 अरब डॉलर का रहा जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग दस गुना है। चीन ने निर्यात के क्षेत्र में कुछ उत्पादों के मामले में बहुत बड़ा हिस्सा हासिल कर लिया जिससे देश को काफी बढ़ावा मिला। पानगड़िया ने कहा, ‘यह तीन-चार दशक तक सालाना 10 प्रतिशत की दर से बढ़ी।’

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement