facebookmetapixel
Advertisement
रूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकारभारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतरघर बैठे बनेगा बच्चों का ब्लू आधार कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें आसान तरीकाShare Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोक

व्यापार समझौते पर दिसंबर तक बातचीत पूरी कर सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता अहम है क्योंकि यह पहला विकसित देश होगा

Last Updated- June 25, 2023 | 10:20 PM IST
India, Australia
Business Standard

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिम आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता (ETCA) लागू होने के एक साल पूरे होने पर दिसंबर तक समग्र आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) पर बातचीत पूरी करने की योजना बनाई है।

इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जब पिछले साल अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे तो यह फैसला किया गया था कि इसका इस्तेमाल ज्यादा महत्त्वाकांछी व्यापार समझौता यानी CECA करने के आधार के रूप में किया जाएगा।

नए समझौते में बाजार तक व्यापक पहुंच और डिजिटल ट्रेड, वस्तुओं, सेवाओं, ओरिजिन संबंधी नियम और सरकार की खरीद व सहयोग जैसे 5 क्षेत्र शामिल होंगे।

इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमा व्यापार समझौते में 15 नए क्षेत्र जैसे छोटे व्यापार के लिए प्रतिस्पर्धा नीति, लिंग, इनोवेशन, एग्रीटेक, अहम खनिज, खेल पर चर्चा चल रही है। दोनों देशों ने इस पर तीन दौर की बातचीत की है।
अगले महीने चौथे दौर की बैठक होनी है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौता अहम है क्योंकि यह पहला विकसित देश होगा, जिसके साथ भारत के समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ECTA के तहत ऑस्ट्रेलिया 98.3 प्रतिशत वस्तुओं पर तत्काल सीमा शुल्क खत्म करने और 5 साल के भीतर 100 प्रतिशत सीमा शुल्क खत्म करने पर सहमत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारत 40 प्रतिशत उत्पादों पर तत्काल सीमा शुल्क खत्म करेगा और 70.3 प्रतिशत उत्पादों पर शुल्क 10 साल के भीतर खत्म कर देगा।

वित्त वर्ष 23 के दौरान ऑस्ट्रेलिया भारत का 13वां बड़ा व्यापारिक साझेदार था और दोनों देशों के बीच 25.96 अरब डॉलर के वस्तुओं का व्यापार हुआ। भारत ने 6.95 अरब डॉलर के वस्तुओं का निर्यात किया। इस अवधि के दौरान 19.01 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया गया।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement