facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

भारत ने क्रिप्टो के नियमन पर IMF, FSB से दस्तावेज तैयार करने को कहा

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 4:33 PM IST
Crypto

G20 के अध्यक्ष भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) और वित्तीय स्थिरता बोर्ड (FSB) को क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर तकनीकी दस्तावेज मिलकर तैयार करने को कहा है। इसका इस्तेमाल क्रिप्टो संपत्तियों के नियमन के लिए एक समन्वित और समग्र नीति बनाने में किया जाएगा। वित्त मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, G20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बेंगलूरु में जारी बैठक के दौरान IMF एवं FSB इस संयुक्त दस्तावेज को पेश कर सकते हैं।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘नीतिगत ढांचे की आवश्यकता पर चल रही बातचीत को पूरा करने के लिए, भारत की अध्यक्षता में G20 ने IMF और FSB के संयुक्त तकनीकी दस्तावेज का प्रस्ताव दिया है, जो जो क्रिप्टो-परिसंपत्तियों के व्यापक आर्थिक और विनियामक मामलों को देखेगा। इससे क्रिप्टो संपत्तियों को लेकर समन्वित और समग्र नीति बनाने में मदद मिलेगी।’

भारत का मानना है कि क्रिप्टो मुद्राओं के वर्चुअल परिसंपत्ति होने से इसका समुचित नियमन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बगैर नहीं किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए IMF और FSB को एक तकनीकी दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement