facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र को मिलेंगी 2 नई फिल्म सिटी, रामटेक और नाशिक में तैयार होंगे हाईटेक शूटिंग केंद्रमहाराष्ट्र की नई केमिकल पॉलिसी: 5,000 एकड़ का मेगा प्रोजेक्ट, खुलेंगे रोजगार के नए द्वारIPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेकअगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव! अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़नोवार्टिस इंडिया के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 51% उछला भाव, आखिर क्या है इस तेजी की बड़ी वजह?ऑप्शन बिजनेस की चमक पड़ी फीकी! NSE ने 15% घटाया IPO वैल्यूएशन, निवेशकों को कितने में मिलेगा शेयर?लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेत

स्किल्ड वर्कर्स की आवाजाही पर बात करेंगे भारत और कनाडा

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 11:10 PM IST
बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान: वित्त मंत्री, Budget 2024: Provision of Rs 1.48 lakh crore for education, employment, skill development in the budget: Finance Minister
BS

भारत और कनाडा कुशल पेशेवरों और विद्यार्थियों की आवाजाही पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी बढ़ाने में इनकी अहम भूमिका को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

ओटावा में व्यापार और निवेश पर छठी भारत-कनाडा वार्ता के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की उद्योग मंत्री मैरी एनजी ने सातवें दौर के बातचीत में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिससे शुरुआती व्यापार समझौता हो सके।

व्यापार और निवेश के प्रवाह को बढ़ाने के नए अवसर के सृजन में समग्र व्यापार समझौते की जरूरत को देखते हुए भारत कनाडा समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर पिछले साल नए सिरे से बातचीत शुरू की गई थी। इस दिशा में यह फैसला किया गया कि शुरुआती प्रगति व्यापार समझौता (ईपीटीए) सीईपीए की ओर बढ़ा एक कदम होगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘इस समझौते में वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, ओरिजिन के नियम, सैनिटरी और साइटोसैनिटरी उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, विवाद निपटान और आपसी समझौते वाले अन्य क्षेत्र शामिल हो सकते हैं।’

दोनों देश तालमेल के साथ निवेश प्रोत्साहित करने व सूचनाओं की अदलाबदली करने पर भी सहमत है। साथ ही 2023 के अंत तक इस सिलसिले में समझौते का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement