facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: राज्य चुनाव के नतीजे और कच्चे तेल की कीमतें इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगीकेंद्र ने Prasoon Joshi को बनाया प्रसार भारती का चेयरमैन, जानें क्यों खास है ये नियुक्तिबीमा सेक्टर में बड़ा धमाका! अब 100% FDI को मंजूरी, विदेशी कंपनियों की एंट्री आसानUS-Iran War: ट्रंप को नहीं भाया ईरान का नया प्लान! बोले- ‘डील मुश्किल’, अब क्या होगा आगे?Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेल

MP: औषधीय फसलों की खेती से बढ़ रही आय

Advertisement

मध्य प्रदेश के किसानों में नकदी फसल होने के कारण औषधीय पौधों की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है

Last Updated- September 16, 2023 | 9:51 AM IST
Madhya Pradesh medicinal Farming

Madhya Pradesh के किसानों में नकदी फसल होने के कारण औषधीय पौधों की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक कई बड़ी दवा निर्माता कंपनियों की ओर से भी इन फसलों की मांग आ रही है।

प्रदेश के इंदौर जिले के एक किसान राम सिंह परमार ने एक बीघा जमीन पर अश्वगंधा की खेती करके करीब दो लाख रुपये की आय अर्जित की जबकि उनकी लागत करीब 40,000 रुपये आई थी।

Madhya Pradesh का आयुष विभाग देवारण्य योजना का संचालन कर रहा है जिसके तहत वनोपज संग्रह का काम कई जिलों में बने छोटे-छोटे संगठनों द्वारा किया जा रहा है। विभाग की योजना एक बड़ा मंच बनाने की भी है ताकि औषधीय पौधों सहित इस संग्रहीत वनोपज को बाजार मुहैया कराया जा सके। सरकार ऐसा करके राज्य के जनजातीय इलाकों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना चाहती है।

Also Read: GST Tribunals: एपीलेट ट्रिब्यूनल की 31 बेंच के लिए नोटिफिकेशन जारी, जीएसटी विवादों को तेजी से निपटाने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में जोर देकर कहा कि फसल नुकसान कम करने तथा कृषि को मुनाफे का सौदा बनाने के लिए फसल उत्पादन के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘पारंपरिक फसलों के अलावा औषधीय पौधों जैसी वाणिज्यिक फसलों पर भी जोर देने की जरूरत है। यह प्रयसा भी किया जा रहा है कि कृषि आधारित उद्योगों में निवेश किया जाए ताकि किसानों को अच्छी कीमत मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।’

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला ने हाल ही में कहा था कि 52 औषधीय पौधों की खेती को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में शामिल किया गया है।

देवारण्य योजना को अनूपपुर, नर्मदापुरम, सतना, झाबुआ, डिंडोरी, बैतूल समेत कई जिलों में लागू किया जा रहा है। प्रदेश के 21 विकासखंडों के 140 से अधिक स्वयं सहायता समूह मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत औषधीय पौधों की खेती कर रहे हैं। इस बीच डाबर, महर्षि आयुर्वेद, ओमनीएक्टिव, बॉटनिक हेल्थकेयर, नैचुरल रिमेडीज और इमामी जैसी कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि इन पौधों को बाजार पहुंच दिलाई जा सके।

Also Read: ‘हमें साफ दिख रहे अर्थव्यवस्था में उछाल के संकेत’ : निर्मला सीतारमण का एक्सक्ल्यूसिव इंटरव्यू

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement