facebookmetapixel
येस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारीGold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचे

प्रमुख बंदरगाहों पर बढ़ी माल ढुलाई, 2022-23 में रिकॉर्ड 79.5 करोड़ टन कार्गो संभाला

अगले सप्ताह बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भारत के बंदरगाहों को हरा-भरा बनाने के लिए 'ग्रीन बंदरगाह' की शुरुआत करेंगे।

Last Updated- April 21, 2023 | 3:35 PM IST
Cargo handling increased at major ports, record 795 million tonnes of cargo handled in 2022-23

देश के प्रमुख बंदरगाहों (seaports) ने 2022-23 में 79.5 करोड़ टन माल संभाला, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लगभग 5,000 करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ पोत परिवहन मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तय 3,700 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने (मौद्रिकरण) के लक्ष्य को पार कर लिया है। पंत ने यह भी कहा कि अगले सप्ताह बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भारत के बंदरगाहों को हरा-भरा बनाने के लिए ‘ग्रीन बंदरगाह’ की शुरुआत करेंगे।

पंत ने कहा, ‘हमारे प्रमुख बंदरगाहों ने बीते वित्त वर्ष में अब तक सर्वाधिक 79.5 करोड़ टन माल को संभाला है। यह पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी अधिक है।’ देश के 12 प्रमुख बंदरगाह – दीनदयाल (कांडला), मुंबई, मुरगांव, न्यू मैंगलोर, कोचीन, चेन्नई, एन्नोर (कामराजार), तूतीकोरिन (वी ओ चिदंबरनार), विशाखापत्तनम, पारादीप, कोलकाता (हल्दिया सहित) और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह हैं।

Also Read: ईंधन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों का बढ़ा निर्यात, कोविड महामारी के बाद बदले हाल

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (कोलकाता), दीनदयाल बंदरगाह, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह और पारादीप बंदरगाह ने रिकार्ड कार्गो संभाला। पंत ने यह भी कहा कि अंतर्देशीय जल मार्गों के जरिये माल परिवहन समेत रखरखाव 16 फीसदी बढ़कर 12.6 करोड़ टन रहा जो 2021-22 में 10.9 करोड़ टन था।

First Published - April 21, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट