facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल ने Eternal CEO पद से दिया इस्तीफा; अलबिंदर सिंह धिंडसा को मिली कमानजमीन सौदों में MMR की बादशाहत, 2025 में 500 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदीWhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?Cabinet Decision: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट से मंजूरी; सरकारी सहायता भी बढ़ीAU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्जStocks To Buy: मार्केट क्रैश में खरीदारी का मौका, बोनांजा की पसंद 3 पीएसयू बैंक शेयर; 27% तक अपसाइड34% रिटर्न दे सकता है ये IT स्टॉक, Q3 में 18% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने कहा- सही मौका

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर पर पहुंचा

Last Updated- January 27, 2023 | 6:58 PM IST
Federal Reserve can't stop raising interest rates despite SVB, Signature Bank crisis
Creative Commons license

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी आई है। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर हो गया था।

गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी।

अक्टूबर 2022 में, विदेशीमुद्रा भंडार में एक सप्ताह के दौरान 14.721 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) समीक्षधीन सप्ताह में 83.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 506.358 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 82.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.712 अरब डॉलर हो गया।

यह भी पढ़ें: INR vs USD: रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 81.53 प्रति डॉलर पर बंद

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.432 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 10 लाख डॉलर घटकर 5.226 अरब डॉलर रह गया।

First Published - January 27, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट