facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशान

India’s forex reserves: एक सप्ताह में 2.4 अरब डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 8:25 PM IST
FII Selling

भारतीय रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर रह गया है। हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की प्रमुख वजह रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा संपत्ति में आई कमी की वजह से है, जो 2.2 अरब डॉलर घटकर 494.86 अरब डॉलर रह गया है। पिछले सप्ताह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

3 मार्च को समाप्त सप्ताह में रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 अरब डॉलर बढ़ा था। मुद्रा के डीलरों ने कहा कि पिछले 6 महीने के दौरान रिजर्व बैंक ने अमेरिकी डॉलर की बिकवाली की है, जिससे कि रुपये की विनिमय दर में भारी उतार चढ़ाव को रोका जा सके।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में कई बार की गई बढ़ोतरी के कारण फरवरी से ही घरेलू मुद्रा में उतार चढ़ाव की स्थिति रही है।

कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने की वजह से पिछले 9 दिन से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब फेडरल रिजर्व दरों में बढ़ोतरी कम करेगा। बहरहाल इससे रुपये को बहुत लाभ नहीं हुआ है क्योंकि जोखिम से बचने की वैश्विक लहर के कारण निवेशकों ने डॉलर में सुरक्षा महसूस किया है।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement