facebookmetapixel
Advertisement
हल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयर

इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म ‘ट्रेड्स’ के जरिये भुगतान को लेकर बीमा सुविधा का लाभ

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 4:37 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को बिलों के एवज में भुगतान के लिये बीमा सुविधा का लाभ देकर ट्रेड्स (ट्रेड रिसीवेबल्स एक्सचेंज डिस्काउंटिंग स्कीम) का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव किया। बीमा सुविधा से बिलों के एवज में फाइनैंशिंग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ट्रेड्स में फाइनैंशिंग के रूप में भाग लेने के लिए संबंधित सभी इकाइयों/संस्थानों को अनुमति दी गयी है।

आरबीआई ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (MSME) के लाभ के लिये 2014 में रूपरेखा जारी की थी। इस पहल का मकसद ट्रेड्स के जरिये MSME को विक्रेताओं से भविष्य में प्राप्त होने वाली राशि के बिलों पर वित्तपोषण की सुविधा प्रदान करना था।

ट्रेड्स एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है, जो सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को विभिन्न कर्ज देने वाले संस्थानों के माध्यम से अपनी व्यापार प्राप्तियों को फाइनैंशिंग करने की अनुमति देता है।

RBI ने कहा, ‘‘ट्रेड्स प्लेटफॉर्म के जरिये भुगतान पर अब बीमा सुविधा मिलेगी। इससे बिलों के एवज में फाइनैंशिंग को बढ़ावा मिलेगा, भले ही इकाइयों की क्रेडिट रेटिंग कुछ भी क्यों नहीं हो।’’ इसके तहत अब बीमा कंपनियो को ट्रेड्स प्लेटफॉर्म पर एमएसएमई विक्रेता, खरीदार और वित्तपोषक के साथ चौथे भागीदार के रूप में भाग लेने की अनुमति होगी।

इसके अलावा, नकदी और बाजार परिचालन को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में पहल जारी रखते हुए आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूति बाजार (security market) के लिये महामारी-पूर्व कारोबार अवधि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बहाल करने का निर्णय किया।

केंद्रीय बैंक ने सरकारी प्रतिभूति बाजार को व्यापक बनाने के लिये भी कदम उठाया है। दास ने कहा, ‘‘सरकारी प्रतिभूति बाजार को आगे और व्यापक बनाने के प्रयास के तहत हम सरकारी प्रतभूतियों में कर्ज देने और उधार लेने की अनुमति देने का प्रस्ताव करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह कदम निवेशकों को अपनी निष्क्रिय प्रतिभूतियों का उपयोग करने, ‘पोर्टफोलियो’ रिटर्न बढ़ाने और व्यापक भागीदारी की सुविधा प्रदान करेगा। यह पहल सरकारी प्रतिभूति बाजार को व्यापक बनाने के साथ और नकदी भी बढ़ाएगी।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement