facebookmetapixel
₹1 लाख से ₹5 लाख की ट्रेडिंग! MTF पर Zerodha के नितिन कामथ की चेतावनी क्यों अहमSamco MF ने उतारा भारत का पहला एक्टिव मोमेंटम वाला मिड कैप फंड, SIP ₹250 से शुरू; क्या है इसमें खास?Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा 73% उछला, रेवेन्यू में 202% की जबरदस्त बढ़तदीपिंदर गोयल ने Eternal CEO पद से दिया इस्तीफा; अलबिंदर सिंह धिंडसा को मिली कमानजमीन सौदों में MMR की बादशाहत, 2025 में 500 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदीWhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?Cabinet Decision: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट से मंजूरी; सरकारी सहायता भी बढ़ीAU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!

India Vs Afghanistan, 1st T20I: मैच पर दिखा ठंड का असर, कैच पकड़ने के बाद हाथ सेंकते दिखे रोहित शर्मा

भारतीय खिलाड़ी ठंड के असर को कम करने के लिए ओवरों के बीच में वॉर्मर का इस्तेमाल कर रहे थे।

Last Updated- January 11, 2024 | 8:20 PM IST
Rohit Sharma
© Twitter

उत्तर भारत में इस समय तेज ठंड हो रही है। भारत-अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भी इसका असर देखने को मिला। मैच के वक्त Google पर शहर का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दिखा रहा था। उसी वक्त राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। जाहिर है कि इस तापमान पर खुले मैदान में कैच पकड़ना अपने आप में एक चुनौती होती है।

मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरू से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बांधे रखा और एक-एक रन के लिए तरसाया। जब अफगानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए बेबस नजर आ रहे थे तो उन्होंने विकेटों को बीच तेज दौड़ लगाकर रन बनाने की कोशिश की।

इसी बीच भारतीय फील्डर्स के पास रन आउट करने के दो मौके आए। लेकिन तेज ठंड के कारण पहले तो रवि बिश्नोई और बाद में कप्तान रोहित शर्मा गेंद को फुर्ती से पकड़कर थ्रो नहीं कर पाए।

हाथ सेंकते दिखे रोहित शर्मा

भारतीय खिलाड़ी ठंड के असर को कम करने के लिए ओवरों के बीच में वॉर्मर का इस्तेमाल कर रहे थे। पारी के 9वें ओवर में जब शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर्स पर जादरान का कैच पकड़ा तो कैच पकड़ने के बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ। उसके तुरंत बाद उन्होंने हॉट वॉटर बैग लिया और तब जाकर उन्हें राहत महसूस हुई।

खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 11 ओवर में 65/3 का स्कोर बना लिया है। उमरजई 9 और नबी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

First Published - January 11, 2024 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट