facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेट

Samco MF ने उतारा भारत का पहला एक्टिव मोमेंटम वाला मिड कैप फंड, SIP ₹250 से शुरू; क्या है इसमें खास?

Advertisement

सैमको के इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में आज यानी 21 जनवरी से सब्सक्रिप्शन शुरू हो गया है। निवेशक 4 फरवरी तक इसमें पैसा लगा सकते हैं

Last Updated- January 21, 2026 | 5:54 PM IST
NFO Alert

NFO Alert: सैमको एसेट मैनेजमेंट ने बुधवार को सैमको मिड कैप फंड (Samco Mid Cap Fund) के लॉन्च की घोषणा की। यह भारत का पहला एक्टिव रूप से मैनेज मोमेंटम-आधारित मिड कैप फंड है, जो उन उभरते बिजनेस की पहचान कर उनमें निवेश करेगा, जो मजबूतर रेवेन्यू, कमाई और प्राइस मोमेंटम दिखा रहे हैं। सैमको के इस न्यू फंड ऑफर (NFO) में आज यानी 21 जनवरी से सब्सक्रिप्शन शुरू हो गया है। निवेशक 4 फरवरी तक इसमें पैसा लगा सकते हैं।

Samco Mid Cap Fund की डिटेल

फंड का नाम – सैमको मिड कैप फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम

NFO ओपन डेट – 21 जनवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 4 फरवरी, 2026

मिनिमम निवेश – ₹5,000 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

मिनिमम SIP निवेश – ₹250 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

एग्जिट लोड – पहले 12 महीनों में, यदि 10% से अधिक यूनिट्स रिडीम की जाती हैं, तो 1% का एग्जिट लोड लगेगा

बेंचमार्क – Nifty Midcap 150 TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – उमेश कुमार मेहता, निराली भंसाली, धवल धनानी और कोमल ग्रोवर

Also Read: WhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?

C.A.R.E. मोमेंटम स्ट्रैटेजी पर चलेगा फंड

सैमको मिड कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से मिड-कैप कंपनियों में निवेश करेगी, जिनकी मार्केट कैपिटलाइजेशन में रैंक 101 से 250 के बीच है। इसका मकसद एक अनुशासित निवेश ढांचे के भीतर विकास और स्थिरता का मिश्रण प्रदान करना है।

यह फंड सैमको की C.A.R.E. मोमेंटम स्ट्रैटेजी – क्रॉस-सेक्शनल, एब्सोल्यूट, रेवेन्यू और अर्निंग्स मोमेंटम– पर आधारित है। यह स्ट्रैटेजी क्वांटिटेटिव मॉडल और फंडामेंटल एनालिसिस को मिलाकर उन कंपनियों की पहचान करती है, जो बेहतर प्राइस और बिजनेस मोमेंटम दिखाती हैं।

मिड-कैप सेक्टर पैसा बढ़ाने का मजबूत इंजन

भारत का मिड-कैप सेक्टर लंबे समय में पैसा बढ़ाने का एक बहुत मजबूत जरिया रहा है। आंकड़े बताते हैं कि मिड-कैप कंपनियों ने जोखिम के हिसाब से अच्छे रिटर्न दिए हैं। Nifty Midcap 150 TRI ने शुरुआत से अब तक 17.47 फीसदी सालाना औसत (CAGR) रिटर्न दिया है, जो लार्ज-कैप बेंचमार्क्स के प्रदर्शन से बेहतर है। इसके अलावा, मोमेंटम यानी तेजी के हिसाब से निवेश करने वाला तरीका पिछले 20 सालों में साधारण इंडेक्स से लगभग 6% ज्यादा रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि यह तरीका मिड-कैप में लंबे समय में अच्छे फायदे दिलाने में असरदार है।

Also Read: Groww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!

सैमको ने क्यों लॉन्च किया मिड कैप फंड?

फंड हाउस के मुताबिक, सैमको मिड कैप फंड को लॉन्च करने का मकसद मिड-कैप कंपनियों में निवेश के इस संभावित मौके का फायदा उठाना है। इसके लिए फंड अनुशासित और मोमेंटम-आधारित तरीका अपनाएगा। यह फंड क्वांटिटेटिव मॉडल की ताकत और फंडामेंटल रिसर्च के अनुभव को मिलाकर उन कंपनियों को खोजेगा जो भविष्य में लार्ज कैप कंपनियों की तरह बढ़ सकती हैं। इससे निवेशक भारत की अगली संभावित बिजनेस ग्रोथ में हिस्सा ले सकेंगे।

सैमको एसेट मैनेजमेंट के सीईओ विराज गांधी ने कहा, “मिड-कैप कंपनियां भारत की ग्रोथ का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं। ये स्मॉल-कैप की विकास क्षमता और लार्ज कैप की स्थिरता दोनों दिखाती हैं। हमारे मोमेंटम-आधारित तरीके से हम निवेशकों को उन कंपनियों में निवेश करने में मदद करना चाहते हैं, जो पहले ही कमाई, रेवेन्यू और स्टॉक प्रदर्शन में नेतृत्व दिखा रही हैं।”

मोमेंटम स्ट्रैटेजी दमदार

सैमको म्युचुअल फंड के CIO उमेश कुमार मेहता बताते हैं कि मोमेंटम निवेश का तरीका लंबे समय में दुनिया भर में सबसे मजबूत और लाभदायक फैक्टर्स में से एक साबित हुआ है। भारत के मिड-कैप सेक्टर में भी मोमेंटम रणनीतियों ने लंबे समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। Nifty Midcap 150 Momentum 50 TRI ने लंबे समय तक अपने मूल इंडेक्स की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement