facebookmetapixel
World Gold Demand: सोने की ग्लोबल मांग ने भी बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 5,000 टन के पारBudget 2026: क्या घर खरीदना होगा सस्ता? टैक्स छूट व GST कटौती पर रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी उम्मीदेंVedanta Q3FY26 results: मुनाफा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू भी बढ़ाEconomic Survey 2026: FPI इनफ्लो में बना रहेगा उतार-चढ़ाव, FDI निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकसRTI कानून की दोबारा हो समीक्षा- इकोनॉमिक सर्वे, संभावित बदलावों के दिये सुझावभारतीय शहरों की सुस्त रफ्तार पर इकोनॉमिक सर्वे की दो टूक: ट्रैफिक और महंगे मकान बन रहे विकास में रोड़ाछोटी गाड़ियों की बिक्री बढ़ने से दौड़ेगा Auto Stock, नए लॉन्च भी देंगे दम; ब्रोकरेज ने कहा – 25% तक रिटर्न संभवसोने-चांदी कब तक नहीं होगा सस्ता? इकोनॉमिक सर्वे ने बतायाEconomic Survey में स्मार्टफोन की लत को बताया ‘बड़ी मुसीबत’, कहा: इससे बच्चों-युवाओं में बढ़ रहा तनावEconomic Survey 2026: 4.4% फिस्कल डेफिसिट लक्ष्य की ओर बढ़ी सरकार, कैपेक्स से बनी मजबूती

TVS Motor की बिक्री 6% बढ़ी, सितंबर में बेचे 4,02,553 वाहन

TVS ने कहा कि सितंबर में उसने 1,00,294 वाहनों का निर्यात किया।

Last Updated- October 02, 2023 | 12:20 PM IST
TVS Motor

TVS मोटर कंपनी की कुल बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 4,02,553 यूनिट पर पहुंच गई। कंपनी ने सितंबर, 2022 में डीलरों को 3,79,011 वाहन भेजे थे। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सात प्रतिशत बढ़कर 3,86,955 यूनिट पर पहुंच गई, जो सितंबर, 2022 में 3,61,729 इकाई थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 2,83,878 यूनिट से 3,00,493 यूनिट हो गई। निर्यात के मोर्चे पर, कंपनी ने कहा कि सितंबर में उसने 1,00,294 वाहनों का निर्यात किया। एक साल पहले समान महीने में निर्यात का आंकड़ा 86,462 यूनिट रहा था।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी का दोपहिया निर्यात बढ़कर 86,462 यूनिट हो गया, जो सितंबर, 2022 में 77,851 इकाई था। हालांकि, सितंबर में कंपनी की तिपहिया बिक्री घटकर 15,598 इकाई रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 17,282 इकाई थी।

First Published - October 2, 2023 | 12:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट