facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

5G कनेक्टिविटी में सुधार के लिए टेलीकॉम कंपनियों से मुलाकात करेगा TRAI

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 10:37 PM IST
5G
BS

सरकार शहरी क्षेत्रों में 5G कवरेज की एकरूपता में कमी पर बातचीत करने और आने वाले सप्ताहों में संपूर्ण राष्ट्रव्यापी तैनाती के संबंध में विचार-विमर्श के लिए जल्द ही रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ बैठक करने वाली है।

अधिकारियों का कहना है कि 5G कनेक्टिविटी का औसत स्तर उन शहरों में बढ़ा है, जहां यह सेवा दो टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSP) – रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने शुरू की है। लेकिन सरकार कई शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में बड़े अंतर पर चर्चा करना चाहती है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से नियमित अपडेट जारी है, लेकिन यह देखने के लिए बैठक बुलाई जाएगी कि कई शहरी क्षेत्रों में 5G कवरेज की भिन्नता के मसले को कैसे हल किया जाए। सिग्नल घनत्व की भिन्नता का यह मसला अगले सप्ताह आयोजित किया जा सकता है।

Also Read: उपग्रह सेवा देने की तैयारी में लिंक ग्लोबल

फरवरी में TRAI ने टेलीकॉन ऑपरेटरों से मुलाकात की थी और 5G से संबंधित कनेक्टिविटी की दिक्कतों को दूर करने के लिए स्पष्ट कार्य योजना पेश करने को कहा था।

शुरुआती रिपोर्ट में कॉल ड्रॉप और सभी सर्किलों में 5G यूजर्स की ओर से खराब ऑडियो कनेक्टिविटी के संबंध में खासी समस्याएं नजर आई हैं। अधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक में 5G की सेवा गुणवत्ता के मानदंडों पर भी चर्चा होगी, जिन का फिलहाल निर्माण हो रहा है।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement