facebookmetapixel
Advertisement
एक महीने में 9.6% चढ़ा सोना: क्या इस समय निवेश करना सही या इंतजार करना होगा बेहतर?भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर, $729.328 अरब के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाजुलाई में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने में एयरटेल ने मारी बाजी, जियो को पछाड़कर बनी नंबर-1 कंपनीसरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट के नियम किए आसान, MSME के लिए खुलेंगे ग्लोबल बाजारचीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातें

इस साल सभी सेक्टर्स में एवरेज वेतन वृद्धि घटकर 9.1 प्रतिशत रहने का अनुमान

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 3:34 PM IST
Future jobs in India

महंगाई, ऊंचा इंटरस्ट रेट और इकोनॉमी में सुस्ती के कारण इस साल लगभग सभी सेक्टर में एवरेज वेतन वृद्धि घटकर 9.1 प्रतिशत रहने की संभावना है। एक अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है।

परामर्श कंपनी डेलॉयट इंडिया की बुधवार को जारी ‘प्रतिभा परिदृश्य 2023’ रिपोर्ट के अनुसार, वेतन में औसत वृद्धि पिछले साल यानी 2022 में 9.4 प्रतिशत थी। यह अध्ययन जनवरी, 2023 में सात क्षेत्रों और 25 उप-क्षेत्रों में 300 संगठनों के बीच किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।

अध्ययन में पाया गया कि वास्तविक वेतनवृद्धि पिछले साल की तुलना में 2023 में लगभग सभी क्षेत्रों में कम रहने की संभावना है। इसके अनुसार, जीवन विज्ञान क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में इस साल उच्चतम वेतन वृद्धि होने की उम्मीद है जबकि इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में वेतनवृद्धि में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।

अध्ययन में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त देश में कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर 2022 में 19.7 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि 2021 में यह 19.4 प्रतिशत थी।

डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी (डेलॉयट इंडिया) के भागीदार आनंदरूप घोष ने कहा, ‘‘महंगाई, उच्च ब्याज दर और धीमी अर्थव्यवस्था की वजह से इस साल संगठनों के और अधिक सतर्क रहने की संभावना है। 2023 में वेतनवृद्धि और नौकरी छोड़ने की दर कम रहेगी।’’

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement