facebookmetapixel
Advertisement
शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्सदेश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?

मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स से भारत में कारोबार बढ़ाएगी डीपी वर्ल्ड

Advertisement

डीपी वर्ल्ड भारत में मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स और मूल्यवर्धित आपूर्ति समाधान के जरिए अपने कारोबार और निवेश को और विस्तार देने की तैयारी में है।

Last Updated- December 27, 2025 | 8:30 AM IST
Hemant Kumar Ruia, country manager, India subcontinent, DP World
Hemant Kumar Ruia, country manager, India subcontinent, DP World

बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक कंपनी डीपी वर्ल्ड भारत की व्यापार वृद्धि को लेकर ‘आशावान’ है। इस वजह से वह अपने भारतीय कारोबार को मल्टीमोडल पेशकशों के जरिये आपूर्ति श्रृंखला के अधिक मूल्य वाले समाधानों के साथ और बेहतर तरीके से जोड़ने का लक्ष्य बना रही है।

डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर (इंडिया सबकॉन्टिनेंट) हेमंत कुमार रुइया ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘अगले कुछ साल के दौरान हम भारत का अपना कारोबार और बेहतर तरीके से जुड़ने तथा आपूर्ति श्रृंखला के अधिक मूल्य वाले समाधानों की दिशा में बढ़ते हुए देख रहे हैं। चूंकि वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका लगातर बढ़ रही है, इसलिए ग्राहकों के लिए पूर्वानुमान लगाने की अधिक क्षमता, लचीलापन और सरलता पर ध्यान रहेगा।’ रूइया के अनुसार भारत में डीपी वर्ल्ड को उसके संयुक्त और परिसंपत्तियों की अगुआई वाले मोडल को बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने तथा कारखानों से लेकर ग्राहकों के घर तक शुरू से आखिर तक की लॉजिस्टिक क्षमताओं को दिखाने का मौका मिला हुआ है।

दुबई का यह समूह पहले ही भारत में लगभग 3 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है और भविष्य के विस्तार के लिए 5 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीपी वर्ल्ड भारत में अपनी अवसरंचना की मालिक है और उसका परिचालन करती है, जिससे परिचालन पर बेहतर नियंत्रण, सेवा का पूर्वानुमान लगाने की क्षमता और ग्राहकों के लिए संयोजित पेशकश संभव होती है। फिलहाल कंपनी के पास भारत में 5 बंदरगाहों पर टर्मिनल हैं और वह उनका संचालन करती है तथा छठा टर्मिनल निर्माणाधीन है।

बंदरगाहों के अलावा कंपनी भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 90 से ज्यादा रिग्स के साथ रेल कारोबार भी चलाती है और उसके पास लगभग 16,000 कंटेनर हैं तथा उसने पूरे देश में 50 लाख वर्ग फुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षेत्र विकसित किया है। इसके पोर्टफोलियो में कोल्ड चेन इकाइयां, फ्रेट फॉरवर्डिंग, एक्सप्रेस स्मॉल-पार्सल लॉजिस्टिक और बंदरगाहों के बाहर कंटेनर फ्रेट स्टेशन भी शामिल हैं। डीपी वर्ल्ड भारत में सबसे बड़ी फ्री ट्रेड जोन (एफटीजेड) परिचालक भी है, जिसकी तीन इकाइयों देश भर में फैली हुई हैं।

(सुधीर पाल सिंह और ध्रुवाक्ष साहा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 27, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement