facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचेChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलर

TCS के COO एनजी सुब्रमण्यम अगले महीने होंगे रिटायर, नए चेहरे पर कंपनी ने किया खुलासा

TCS के सीईओ ने कहा कि सुब्रमण्यम के रिटायर होने के बाद कंपनी का COO पोस्ट पर कोई दूसरी नियुक्ति करने का इरादा नहीं है।

Last Updated- April 13, 2024 | 9:21 AM IST
TCS COO Subramaniam
TCS COO Subramaniam (File Photo)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (TCS COO) और कार्यकारी निदेशक एन गणपति सुब्रमण्यम (N Ganapathy Subramaniam) अगले महीने यानी मई 2024 में रिटायर होंगे। कंपनी ने 12 अप्रैल को इस बात की घोषणा की।

नए चेहरे पर कंपनी ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस एक्सपोर्टर ने कहा कि सुब्रमण्यम के रिटायर होने के बाद कंपनी का COO पोस्ट पर कोई दूसरी नियुक्ति करने का इरादा नहीं है।

TCS के CEO K Krithivasan ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वह (सुब्रमण्यम) कई काम कर रहे हैं और कोई भी व्यक्ति उनकी जगह नहीं ले सकता, हमारी वर्तमान सोच है, हमारी नेतृत्व टीम, हम जो काम वह कर रहे हैं उसे फिर से रीडिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं और हमारा कोई नया सीओओ नियुक्त करने का इरादा नहीं है।”

यह भी पढ़ें: Voda-Idea लाएगी 18,000 करोड़ रुपये का एफपीओ, रकम जुटाने की कवायद

बता दें कि सुब्रमण्यम को फरवरी 2017 में टीसीएस के सीओओ के रूप में नियुक्त किया गया था और वह 40 वर्षों से अधिक समय से कंपनी के साथ हैं। इसके अलावा, एन गणपति सुब्रमण्यम टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन के बड़े भाई भी हैं।

TCS से पहले दिसंबर 2021 में इंफोसिस (Infosys) ने भी अपनी कंपनी से COO पद को समाप्त कर दिया था। उस समय इंफोसिस के लिए UB Pravin Rao इस पद पर थे।

यह भी पढ़ें: TCS Hiring: टीसीएस ने की बड़ी हायरिंग, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से हजारों फ्रेशर्स को दिया मौका

कैसे रहे TCS के चौथी तिमाही के नतीजे?

चौथी तिमाही में TCS के प्रदर्शन पर वृहद आ​र्थिक चुनौतियों (macroeconomic challenges) का असर दिखा मगर कंपनी ने सबसे ज्यादा सौदे हासिल करने के साथ वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत की है।

टीसीएस का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में पिछले साल की समान अव​धि की तुलना में 9.1 फीसदी बढ़कर 12,432 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के 11,735 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का कर उपरांत मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में टीसीएस की आय सालाना आधार पर 3.5 फीसदी बढ़कर 61,237 करोड़ रुपये रही।

First Published - April 13, 2024 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट