facebookmetapixel
Advertisement
Business Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: मिड-डे में भी नहीं थमी गिरावट! बाजार में चौतरफा दबावStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

ओडिशा में Tata Power Discoms ने 10 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन किए

Advertisement

संभावित ग्राहक अब वेबसाइट, फोन कॉल, मिस कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप, ई-मेल और ग्राहक सेवा केंद्र जैसे कई माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Last Updated- December 07, 2023 | 3:07 PM IST
Tata Power
Representative Image

टाटा पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनीज (डिस्कॉम) ने 2020 से ओडिशा में 10 लाख से अधिक नए बिजली ‘कनेक्शन’ किए हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, टाटा पावर और ओडिशा सरकार के इस संयुक्त उद्यम में टीपी (टाटा पावर) सेंट्रल, टीपी सदर्न, टीपी नॉर्दर्न और टीपी वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड शामिल हैं, जो पूरे राज्य में काम कर रही हैं।

बयान में कहा गया, जून, 2020 से नवंबर, 2023 तक टीपी सेंट्रल क्षेत्र में सबसे अधिक 3,76,799 नए कनेक्शन किए गए, जबकि अप्रैल, 2021 से नवंबर, 2023 तक टीपी साउथ ओडिशा डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड क्षेत्र में 1,55,801 नए कनेक्शन किए गए।

इसी तरह जनवरी, 2021 से नवंबर, 2023 में टीपी उत्तरी ओडिशा और टीपी पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में क्रमशः 1.67 लाख और 2.86 लाख उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन मिले।

संभावित ग्राहक अब वेबसाइट, फोन कॉल, मिस कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप, ई-मेल और ग्राहक सेवा केंद्र जैसे कई माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, नई प्रक्रिया में केवल चार चरण… पंजीकरण, दस्तावेज़ जमा करना, भुगतान व सत्यापन और मीटर लगाना शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement