facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

टाटा न्यू 2.0 होगी ज्यादा आकर्षक, अधिक गोपनीयता व सरलता पर जोर

Advertisement
Last Updated- April 02, 2023 | 10:08 PM IST
Tatas likely to pump 2 billion dollar into super app Tata Neu

टाटा डिजिटल की सुपर ऐप टाटा न्यू बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव के साथ नया रूप में लाए जाने की तैयारी में है। ये बदलाव अगले कुछ दिनों में ऐप में दिखाई देंगे।

इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक ऐप का यह नया वर्जन यूजर इंटरफेस और उपयोगकर्ता अनुभव वाले डिजाइन के संबंध में बेहतर होगा।

एक सूत्र ने कहा इस सुधार के साथ उपयोगकर्ता की पहचान की गोपनीयता का सफर शुरू हो जाएगा, जिसमें उसे हर बार ऐप का उपयोग करने के लिए साइन इन नहीं करना पड़ेगा। ये सभी बदलाव कंपनी को उपयोगकर्ताओं से मिले फीडबैक पर आधारित हैं।

इन बदलावों के बीच अब उपयोगकर्ताओं को ओटीपी डालकर खुद को ऑथेंटिकेट करने की जरूरत नहीं रहेगी। बिगबास्केट को विशेष रूप से बीबी नाउ के लिए एक निर्धारित चैटबॉट मिलेगा।

ऐप का डिजाइन इस्तेमाल के लिए काफी सामान्य और सरल होगा।

सूत्र ने कहा कि ये बदलाव आईपीएल सीजन के दौरान किए गए थे ताकि पेशकशों और पुरस्कार जीतन के लिए प्लेटफॉर्म पर और अधिक उपयोगकर्ताओं को लाया जा सके।

आईपीएल सीजन से यह सुनिश्चित होगा कि उपयोगकर्ता ऐप पर अत्यधिक व्यस्त रहे। कंपनी के लिए ये बदलाव महत्वपूर्ण हैं। वह उस प्रचार के साथ मेल नहीं रख पा रही थी, जो उसने पिछले साल इसे पेश करने पर किए थे। न्यू के तहत जो दो सबसे बड़े ब्रांड लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं, उनमें बिगबास्केट और 1एमजी शामिल हैं।

सूत्र ने कहा कि इस साल क्रोमा एक सरप्राइज पैकेज होगा। क्रोमा की डिजिटल मौजूदगी बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन इस साल उसने ऑनलाइन से खासे ऑर्डर हासिल किए हैं। टाटा डिजिटल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

इस बीच कंपनी ने टाटा न्यूस्किल्स नाम से अपनी एडटेक पेशकश की भी सॉफ्ट शुरुआत कर दी। प्लेटफॉर्म की नजर रीस्किलिंग और अपस्किलिंग खंड पर है।

Advertisement
First Published - April 2, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement