facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Tata Group की कंपनी AI-एनेबल्ड पावरचिप सेमीकंडटर प्लांट के लिए लगाएगी 91,000 करोड़ रुपये

टाट ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) फैब निर्माण को इस साल 91,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ शुरू करेगी।

Last Updated- March 13, 2024 | 4:28 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group
Representative Image

देश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए गुजरात के धोलेरा में आज (13 मार्च) एक मेगा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सुविधा (फैब) की नींव रखी गई।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स करेगी 91,000 करोड़ रुपये का निवेश

टाट ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) फैब निर्माण को इस साल 91,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ शुरू करेगी। टाटा समूह और सीजी पावर चिप प्लांट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत 2029 तक दुनिया में चिप बनाने के टॉप पांच केंद्रों में से एक होगा।

वैष्णव ने कहा, ‘‘धोलेरा प्लांट से पहली चिप दिसंबर, 2026 में आएगी और माइक्रोन प्लांट से चिप दिसंबर, 2024 तक आएगी।’’ उन्होंने कहा कि टाटा का धोलेरा प्लांट 28, 50, 55 नैनोमीटर नोड में चिप बनाएगा।

यह भी पढ़ें: ITC Block Deal: ब्लॉक डील के बाद शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, BAT ने 17,500 करोड़ रुपये में बेची हिस्सेदारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तीन चिप प्लांट की नींव रखी। इन तीन संयंत्रों में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का देश का पहला हाई-टेक चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शामिल है, जिसे कंपनी धोलेरा के विशेष इंडस्ट्रियल सेक्टर में ताइवान की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (PSMC) के साथ साझेदारी में स्थापित कर रही है।

इस प्लांट की क्षमता प्रतिमाह 50,000 वेफर्स का उत्पादन करने की होगी और इसमें 91,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल होगा। केंद्र इसमें समान आधार पर कैपिटल एक्सपेंडिचर का 50 प्रतिशत योगदान देगा।

एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित ये चिप कई सेक्टर्स – इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), दूरसंचार, रक्षा, वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, डिस्प्ले और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए की जरूरत को पूरा करेंगे।

सेमीकंडक्टर एक ‘बुनियादी’ उद्योग है जो जीवन के लगभग हर पहलू को छूता है। फ्रिज से लेकर एसी और कारों, विमान से लेकर ट्रेनों तक सभी में इसका इस्तेमाल होता है।

यह भी पढ़ें: NHAI की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm Payments Bank का नाम, अब इन 39 बैंकों से खरीद सकते हैं FasTag

पीएम मोदी ने आज तीन सेमीकंडक्टर प्लांट की रखी नींव

पीएम मोदी ने लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिनमें दो गुजरात और एक असम में हैं। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से लोगों को संबोधित किया।

मोदी ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप देश को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की ओर ले जाएंगी। देश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण का केंद्र बनाने के वादे पर मोदी ने कहा, ‘‘जब भारत वादा करता होता है, तो भारत उसे पूरा करता है और लोकतंत्र भी उसे पूरा करता है।’’

First Published - March 13, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट