facebookmetapixel
Advertisement
वोडाफोन आइडिया का ₹45 हजार करोड़ का दांव: क्या जियो और एयरटेल के सामने टिक पाएगी ‘वी’?LTM की बड़ी छलांग: यूरोप की मेडिकल टेक कंपनी के साथ हुआ 10 करोड़ डॉलर का मेगा सौदाप्रोप्राइटरी ट्रेडिंग के लिए बैंक उधारी के नए नियम बदलने पर विचार नहींटैरिफ फैसले से डॉलर कमजोर, सोना 3 हफ्ते के हाई पर; सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ीAI दबाव में IT सेक्टर: जेफरीज ने भारतीय आईटी शेयरों की रेटिंग घटाईBharti Airtel का बड़ा धमाका: एयरटेल मनी में ₹20,000 करोड़ का निवेश और NBFC सेक्टर में एंट्रीStock Market: टैरिफ पर राहत से चढ़े बाजार और नरम हुए आईटी शेयरकल्याणी स्टील्स और और बीएफ यूटिलिटीज ने सेबी संग आरपीटी मामला निपटायाSEBI की बड़ी कार्रवाई: CFD जनरल मैनेजर निलंबित, पद के कथित दुरुपयोग का मामलाPM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!

NHAI की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm Payments Bank का नाम, अब इन 39 बैंकों से खरीद सकते हैं FasTag

Advertisement

NHAI की रिवाइज लिस्ट में केवल 39 बैंकों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनसे फास्टैग लिया जा सकता है। इस लिस्ट में ऑथराइज्ड बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के नाम है

Last Updated- March 13, 2024 | 12:27 PM IST
Paytm Payments Bank
Representative Image

आरबीआई (RBI) की तरफ से पेटीएम पर लगाई गई रोक के बाद अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की लिस्ट को रिवाइज कर दिया है।

लिस्ट से हटा PPBL का नाम

NHAI द्वारा जारी की गई फास्टैग इश्यू करने वालों की लिस्ट में पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Ltd, PPBL) का नाम नहीं है। इसका मतलब है कि ग्राहक अब पेटीएम से फास्टैग नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Paytm Payments Bank की ये सेवाएं 15 मार्च के बाद हो जाएंगी बंद, पढ़ें डिटेल्स

39 बैंकों के है नाम

NHAI की रिवाइज लिस्ट में केवल 39 बैंकों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनसे फास्टैग लिया जा सकता है। इस लिस्ट में ऑथराइज्ड बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के नाम हैं।

देखें बैंक और NBFCs की लिस्ट

अब फास्टैग इन बैंकों से ले सकेंगे-

एयरटेल पेमेंट्स बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: NPCI जल्द जारी कर सकता है Paytm के लिए थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस

NBFC की लिस्ट में ये नाम-

इस लिस्ट में- इलाहाबाद बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड, कॉसमॉस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक, फिनो पेमेंट बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, डोंबिवली नगरी सहकारी बैंक, जेएंडके बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, लिवक्विक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, पंजाब महाराष्ट्र बैंक, सारस्वत बैंक, साउथ इंडियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, द जलगांव पीपुल्स कंपनी -ऑप बैंक, त्रिशूर जिला सहकारी बैंक और यूको बैंक आदि NBFCs शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement