facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Stock Market: टैरिफ पर राहत से चढ़े बाजार और नरम हुए आईटी शेयर

Advertisement

बेंचमार्क निफ्टी 50 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,713 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.58 फीसदी के इजाफे के साथ 83,294.66 पर टिका

Last Updated- February 23, 2026 | 10:14 PM IST
Stock Market

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के व्यापक टैरिफ को रद्द करने के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई, लेकिन एआई से होने वाली व्यवधान की लगातार चिंताओं के कारण आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा और यह तेजी सीमित रही। हालांकि ट्रंप ने सभी देशों से आयात पर 15 फीसदी का नया अस्थायी टैरिफ लगाया है। व्यापार मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भारत ने इस सप्ताह वॉशिंगटन में एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना को स्थगित कर दिया है।

प्रतिनिधिमंडल अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत की खातिर रवाना होने वाला था, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी किया जाना था। भारत की प्रभावी टैरिफ दर अब 11 से 13 फीसदी रहने की संभावना है।

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज ने कहा कि इसकी तुलना चीन से की जाए तो यह काफी बेहतर स्थिति है, जिसकी प्रभावी दर 15 फीसदी से ऊपर होने की संभावना है जबकि अधिकांश अन्य एशियाई देशों की प्रभावी टैरिफ दरें भारत के समान होंगी।

बेंचमार्क निफ्टी 50 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,713 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.58 फीसदी के इजाफे के साथ 83,294.66 पर टिका। स्मॉल-कैप में 0.3 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि मिड-कैप में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

16 प्रमुख सेक्टर में से तेरह में तेजी देखी गई, जिनमें वित्तीय क्षेत्र के दिग्गज शेयरों और सरकारी बैंकों में क्रमशः 0.9 फीसदी और 1.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। आईटी सूचकांक में 1.4 फीसदी की गिरावट आई, जिससे सालाना आधार पर इसकी गिरावट 16.7 फीसदी पर पहुंच गई। जेफरीज ने एआई टूल्स के कारण आईटी कारोबार में संभावित संरचनात्मक परिवर्तनों को लेकर चिंताओं के चलते टीसीएस और इन्फोसिस सहित छह भारतीय आईटी कंपनियों की रेटिंग घटा दी।

इन्फोसिस और विप्रो के शेयरों में 1.9 फीसदी की गिरावट आई जबकि एम्फैसिस और कोफोर्ज के शेयरों में क्रमशः 2.7 फीसदी और 3.9 फीसदी की फिसलन दर्ज हुई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 16.1 फीसदी गिर गए और निफ्टी 500 कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान वाली कंपनी रही। बैंक ने कहा कि वह हरियाणा में सरकारी संस्थाओं के खातों से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा 6.5 करोड़ डॉलर की संदिग्ध धोखाधड़ी की जांच कर रहा है।

एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक के शेयरों में 5.2 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि इसे हरियाणा सरकार के साथ कारोबार करने वाले बैंकों की सूची से हटा दिया गया।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement