facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

टैरिफ फैसले से डॉलर कमजोर, सोना 3 हफ्ते के हाई पर; सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

Advertisement

हाजिर सोना 11:45 (जीएमटी) बजे तक 1 फीसदी बढ़कर 5,152.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 30 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर था

Last Updated- February 23, 2026 | 10:06 PM IST
gold jewellery

सोने की कीमत में सोमवार को करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ दिए गए फैसले ने डॉलर को कमजोर कर दिया और व्यापार नीति में नई अनिश्चितता पैदा कर दी। इस वजह से सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली इस धातु की मांग में तेजी आई।

हाजिर सोना 11:45 (जीएमटी) बजे तक 1 फीसदी बढ़कर 5,152.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 30 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर था। 29 जनवरी को धातु ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ था। अप्रैल डिलिवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.8 फीसदी बढ़कर 5,172.80 डॉलर पर पहुंच गए।

चीन में चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बाजार बंद था और मंगलवार को कारोबार फिर से शुरू होने की उम्मीद है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के व्यापक टैरिफ को उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर पाए जाने के बाद डॉलर में गिरावट आई, जिससे कीमती धातुओं जैसी डॉलर मूल्य वाली वस्तुएं विदेशी खरीदारों के लिए ज्यादा सस्ती हो गईं।

स्वतंत्र विश्लेषक रॉस नॉर्मन ने कहा, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में सुधार संभवतः टैरिफ के दृष्टिकोण को लेकर चिंताओं या भ्रम के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि कमजोर आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों सहित कई अनुकूल वजहें थीं। बाजार इस सप्ताह फेड के कई वक्ताओं से मिलने वाले संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जो नीतिगत दिशा को और स्पष्ट कर सकते हैं। साथ ही अमेरिका और ईरान से संबंधित घटनाक्रमों पर भी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

हाजिर चांदी 2.3 फीसदी बढ़कर 86.55 डॉलर पर पहुंच गया, जो दो सप्ताह से अधिक का उच्चतम स्तर है। प्लैटिनम 0.4 फीसदी चढ़कर 2,164.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि पैलेडियम 1.2 फीसदी के इजाफे के साथ 1,769.43 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement