facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

Sun Pharma का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 11:13 PM IST
Sun Pharma

मुंबई स्थित सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 2022-23 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,166 करोड़ रुपये पहुंच गया। भारत, अमेरिका में बिक्री बढ़ने और ग्लोबल स्पेशलिटी पोर्टफोलियो में इजाफे से शुद्ध लाभ को मदद मिली।

कंपनी के नतीजे विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक रहे। लेकिन कंपनी के शेयर बीएसई पर मंगलवार को 1.5 फीसदी फिसल गया। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 13.1 फीसदी की बढ़त के साथ 11,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बीते साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले आलोच्य तिमाही में भारत में फार्मूलेशन बिक्री 7.1 फीसदी बढ़कर 3,391 करोड़ रुपये हुई।

हालांकि इस अवधि के दौरान अमेरिका में फार्मूलेशन बिक्री 6.3 फीसदी बढ़कर 42.2 करोड़ डॉलर हो गई। सन फार्मा की समन्वित बिक्री में भारत के फार्मूलेशन बिक्री की हिस्सेदारी 31 फीसदी और अमेरिका की हिस्सेदारी भी 31 फीसदी थी। बीते साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले इस साल की तीसरी तिमाही में उभरते हुए बाजारों में फार्मूलेशन की बिक्री 7.7 फीसदी बढ़कर 25.7 करोड़ रुपये हो गई।

हालांकि इस अवधि में शेष दुनिया में 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी से 18.9 करोड़ डॉलर हो गया। हालांकि अमेरिका में बिक्री में बढ़ोतरी हुई लेकिन तारो की वृद्धि का प्रदर्शन यथावत रहा, इसका सालाना आधार पर राजस्व 13.9 करोड़ डॉलर रहा था। हालांकि तारो का शुद्ध लाभ 73 लाख डॉलर रहा जो वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही के 2.63 करोड़ डॉलर से कम रहा था।

यह भी पढ़ें: India’s Fiscal Deficit: दिसंबर के अंत तक फिस्कल डेफिसिट बजट अनुमान के 60 फीसदी पर पहुंचा

कंपनी के प्रबंध निदेशक दिलीप संघवी ने कहा, ‘ सन की बढ़ोतरी में मुख्य तौर पर स्पेशलिटी का योगदान कायम रहने की उम्मीद है। हम अपने विशेष तौर पर प्रमुख थेरपी क्षेत्र में कारोबार बढ़ाने के लिए निवेश जारी रखेंगे। प्रस्तावित कंसर्ट का अधिग्रहण इस दिशा में प्रमुख कदम है।’

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement