facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

SoftBank ने नुकसान के खिलाफ मांगी सुरक्षा

Advertisement

SoftBank ने यूनिकॉमर्स के संस्थापकों के साथ समझौता किया, खुद को भविष्य की देनदारी से बचाया

Last Updated- June 24, 2024 | 9:04 AM IST
Softbank decreases equity in FirstCry

जापानी निवेश प्रमुख कंपनी को IPO-बाउंड यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के ‘प्रमोटर’ के रूप में वर्गीकृत किए जाने के बाद सॉफ्टबैंक ने स्नैपडील के फाउंडर्स- कुणाल बहल और रोहित बंसल – के साथ नुकसान के खिलाफ सुरक्षा के लिए करार किया है।

सॉफ्टबैंक का कदम खुद व अपने अधिकारियों को भविष्य की किसी देनदारी से सुरक्षित रखने के लिए है, जो यूनिकॉमर्स के मान्य प्रवर्तक के तौर पर बनती है। यह स्नैपडील समर्थित सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस कंपनी है।

सेबी के पास जमा दस्तावेज के मुताबिक, जनवरी में विवरणिका का मसौदा देने सके समय यूनिकॉमर्स के एकमात्र पहचाने गए प्रवर्तक ऐसवेक्टर थे (जिसे विगत में स्नैपडील के नाम से जाना जाता था)। यूनिकॉमर्स ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 29 मई को सॉफ्टबैंक इकाई स्टारफिश, बहल और बंसल को भी कंपनी के प्रवर्तक के तौर पर पहचाने जाने का फैसला लिया।

बोर्ड के फैसले से पहले सॉफ्टबैंक ने 17 मई को बहल, बंसल और एसवेक्टर के साथ नुकसान के विरुद्ध सुरक्षा का करार किया। सेबी के पास इस महीने जमा कराए गए संशोधित पत्र में कहा गया है, नुकसान के खिलाफ सुरक्षा का करार स्टारफिश (सॉफ्टबैंक इकाई) को प्रवर्तक के तौर पर, वैयक्तिक प्रवर्तक व एसवेक्टर की तरफ से किसी दावे या नुकसान के खिलाफ सुरक्षित रखने के लिए किया गया।

दिलचस्प बात यह है कि यूनिकॉमर्स में स्टारफिश की प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी नहीं है। हालांकि, वह 35.4 प्रतिशत के साथ एसवेक्टर की सबसे बड़ी शेयरधारक है। हाल ही में, डीआरएचपी दाखिल करते समय, सेबी ने इस बात पर जोर दिया कि महत्वपूर्ण शेयरधारक, भले ही वे निजी इक्विटी (पीई) हों, खुद को ‘प्रवर्तक’ के रूप में चिन्हित करें। हाल ही में, वैलिएंट लैबोरेटरीज, अपडेटर सर्विसेज और साम्ही होटल्स जैसी कंपनियों को बाजार नियामक के आग्रह पर अपनी प्रवर्तक संस्थाओं की सूची में इजाफा करना पड़ा है।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement