facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडल

सिलिकॉन वैली की AI कंपनी ने बिहार में रखा कदम, पटना में ऑफिस खोला

Advertisement

कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलूरु और हैदराबाद में हैं। बिहार और झारखंड में लगभग 100 कर्मचारी हैं।

Last Updated- October 26, 2023 | 1:18 PM IST
AI

सिलिकॉन वैली की एक कृत्रिम मेधा (AI) कंपनी ने बिहार में ऑफिस खोला है, जिससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली IT कंपनी बन गई है। सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स (Tiger Analytics) ने इस महीने पटना में अपना पहला ऑफिस खोला है।

टाइगर एनालिटिक्स के भारत में 4,000 कर्मचारी

टाइगर एनालिटिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) महेश कुमार ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमने जो शुरुआती कदम उठाए हैं, उनसे आगे चलकर काफी प्रगति हो सकती है।” फिलहाल कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलूरु और हैदराबाद में हैं।

कुमार, जो खुद बिहार से आते हैं, ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बिहार अपने घर चले गए और उन्होंने वहीं से काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास बिहार और झारखंड में लगभग सौ लोग हैं। वे घर से काम कर रहे हैं और वहां खुश हैं, वे वापस नहीं आना चाहते।’’

Also read: गोपालपुर पोर्ट्स पर JSW infra की नजर, SP ग्रुप से कर रही बात

टाइगर एनालिटिक्स ने पटना में खोला ऑफिस

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में हमें महसूस हुआ कि ये काफी प्रतिभाशाली लोग हैं। वे अपने घर बिहार में रहना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वहां काम का अवसर नहीं है। जब हमने यह ऑफिस (पटना में) स्थापित किया, तब भी सोशल मीडिया पर बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आईं। लोग वहां (बिहार में) टाइगर (एनालिटिक्स) के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे वापस जा सकें और वहां से काम कर सकें।’’

कुमार सिलिकॉन वैली में बिहार के अन्य सफल उद्यमियों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Also read: FTA: ब्रिटेन के साथ मुफ्त व्यापार समझौते पर भारत का रुख सख्त, कार्बन टैक्स से राहत पर कोशिश जारी

टाइगर एनालिटिक्स AI और ML क्षेत्र की एक सलाहकार कंपनी

टाइगर एनालिटिक्स मुख्य रूप से कृत्रिम मेधा (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में एक सलाहकार कंपनी है। बिहार के उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस पहल को ध्यान में रखते हुए इसी तरह कई और कंपनियां बिहार आएंगी।’’ बिहार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इन गर्मियों में बिहार के सफल प्रौद्योगिकी उद्यमियों के साथ बैठक के लिए सिलिकॉन वैली गया था।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement