facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

सैमको एएमसी करेगी निवेश से पहले स्टॉक का स्ट्रेस टेस्ट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:03 AM IST

सैमको ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह शेयरोंं के चयन में स्ट्रेस टेस्ट रणनीति का इस्तेमाल करेगी। ऑनलाइन डिस्काउंट ब्रोकर ने पिछले महीने बाजार नियामक सेबी से म्युचअल फंड में उतरने की मंजूरी हासिल की थी। सैमको एएमसी शुरू में फ्लैक्सी कैप स्कीम पेश करेगी, जिसके बाद ग्लोबल ऐक्टिव फंड और एक इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) उतारा जाएगा।
फंड हाउस ने कहा कि उसके प्रोप्राइटरी हेक्साशील्ड फ्रेमवर्क के छह कठिन जांच के दायरे में हर कंपनी को रखा जाएगा। जो हेक्साशील्ड की जांच में खरी उतरेगी, उसमें निवेश किया जाएगा। स्ट्रेस टेस्ट में कैश फ्लो स्ट्रेस टेस्ट, बैलेंस शीट व डेट स्ट्रेस टेस्ट और रेग्युलेरी स्ट्रेस टेस्ट शामिल है। सैमको एमएफ के मुताबिक, ज्यादातर सूचीबद्ध कंपनियां स्ट्रेस टेस्ट में नाकाम हो गईं।

फंड हाउस ने कहा कि निफ्टी-50 के सिर्फ 15 शेयर ही स्ट्रेस टेस्ट में सफल हो पाईं। इसके अलावा सैमको यह सुनिश्चित करेगी कि उसकी योजनाएं सक्रियता से प्रबंधित हो और वह इस संबंध में हर दिन डिस्क्लोजर सामने रखेगी। सैमको एएमसी के संस्थापक व निदेशक जिमित मोदी ने कहा, परिसंपत्ति प्रबंधन की दुनिया विभिन्न अवरोधों का सामना कर रही है। सैमको का इरादा अच्छी तरह से प्रबंधित शेयरों के साथ फंड तैयार करने का है ताकि लागत को लेकर संजीदा निवेशकों को वास्तव में ऐक्टिव फंड मिले।

Advertisement
First Published - September 14, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement