facebookmetapixel
Advertisement
गर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसा

RIL, फर्स्ट सोलर, शिरडी साई ने सौर निर्माण के लिए बोली लगाई

Advertisement

पॉलिसिलीकॉन ऐसा कच्चा माल है जिसका इस्तेमाल सौर उपकरण निर्माण की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला में होता है

Last Updated- March 05, 2023 | 11:58 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट
Creative Commons license

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), अमेरिका स्थित फर्स्ट सोलर और शिरडी साई ने 15.4 गीगावॉट क्षमता पॉलिसिलीकॉन वेफर सेल्स मॉड्यूल्स (पीडब्यूसीएम) निर्माण के लिए बोली लगाई है। सौर उपकरण निर्माण के लिए उत्पादन केंद्रित रियायत (PLI) की दूसरी खेप के तहत यह बोली लगाई गई है।

दूसरे चरण के लिए PLI दिशा-निर्देशों के तहत, कुल 19,000 करोड़ रुपये में से 12,000 करोड़ रुपये की राशि पीडब्ल्यूसीएम निर्माण (तैयार उत्पाद के लिए कच्चा माल) के लिए आवंटित की गई है। पहले चरण के विपरीत, सौर PLI के इस चरण में तीन योजनाएं – पीडब्ल्यूसीएम और 4,500 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ ‘वेफर सेल्स मॉड्यूल्स’ और 3,500 करोड़ रुपये के साथ ‘सेल्स-मॉड्यूल्स’ शामिल हैं।

RIL और शिरडी साई ने 6-6 गीगावॉट क्षमता के लिए बोलियां सौंपी हैं, जबकि फर्स्ट सोलर ने 3.4 गीगावॉट के लिए बोली लगाई है। भारत में मौजूदा समय में कोई भी कंपनी पॉलिसिलीकॉन का निर्माण नहीं करती है। पॉलिसिलीकॉन ऐसा कच्चा माल है जिसका इस्तेमाल सौर उपकरण निर्माण की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला में होता है।

फर्स्ट सोलर नैसडैक में सूचीबद्ध अमेरिकी सोलर मॉड्यूल निर्माता है, जो करीब एक दशक से मॉड्यूल आपूर्तिकर्ता के तौर पर भारत में परिचालन कर रही है। यह भारत में इसका पहला निर्माण संयंत्र होगा। पहले चरण से जुड़ी आंध्र प्रदेश की शिरडी साई पावर ट्रांसमिशन निर्माण में लगी हुई है।

दूसरे चरण में 11 बोलीदाता हैं, जिनमें टाटा पावर सोलर, विक्रम सोलर, वारी एनर्जीज, रिन्यू सोलर, एवाडा वेंचर्स, जेएसडब्ल्यू रिन्यूएबल, एम्पिन सोलर और ग्रीन एनर्जी मुख्य रूप से शामिल हैं। पता चला है कि टाटा पावर ने 3जीडब्ल्यू सोलर सेल और मॉड्यूल क्षमता के लिए बोली लगाई है।
बोलियों से दूर रहने वाली प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज है, जो 4जीडब्ल्यू सोलर मॉड्यूल के पहले चरण में बोलियां जीतने वालों में से एक रही थी। समान क्षमता के लिए अन्य विजेता कंपनियां थीं आरआईएल और शिरडी साई।

निविदा प्रक्रिया के पहले चरण में, केंद्र को 4,500 करोड़ रुपये की PLI मंजूरी के मुकाबले 50 जीडब्ल्यू के आवेदन मिले थे। केंद्र सरकार को कोल इंडिया, एलऐंडटी, विक्रम सोलर, मेघा इंजीनियरिंग और कई नई कंपनियों से लगभग 18 आवेदन मिले।

बड़ी संख्या में बोलियां आकर्षित करने के लिए बजट 2022-23 के तहत आवंटन राशि बढ़ाकर 19,500 करोड़ रुपये की गई। बोली प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए मुख्य एजेंसी भी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी से बदलकर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) की गई।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement