facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

अमेरिकी दबाव घटाने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए सरकार सितंबर तक तेल क्षेत्र में करेगी बड़ा सुधार

Advertisement

सरकार ने कहा कि सितंबर तक तेल क्षेत्र में सुधार लागू होंगे ताकि अमेरिकी दबाव घटे, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो और बायोफ्यूल, इथेनॉल मिश्रण व घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिले।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:49 PM IST
Crude Oil
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ विवादों के बीच देश में ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने की कवायद हो रही है और एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक सरकार को उम्मीद है कि सितंबर महीने के आखिर तक तेल एवं गैस क्षेत्र में बड़े सुधारों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इन उपायों से सरकार को अमेरिका जैसे देशों के भू-राजनीतिक दबावों से निपटने में मदद मिलेगी जो जबरदस्ती के तरीकों से तेल की आपूर्ति कम करते हैं या पश्चिम एशिया में सशस्त्र संघर्षों से स्वेज नहर या होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण रास्तों को बाधित करते हैं, जिनके माध्यम से भारत को अपना अधिकांश तेल और गैस मिलता है।

व्हाइट हाउस के सलाहकार (व्यापार एवं विनिर्माण) पीटर नवारो ने सोमवार को फाइनैंशियल टाइम्स के एक लेख में कहा कि भारत की तेल लॉबी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए युद्ध हथियारों के लिए फंड दे रही हैं जिसे अवश्य रोकना होगा। इस कदम को व्यापक रूप से भारत पर रूस से तेल खरीदना बंद करने के लिए दबाव बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। नवारो ने कहा, ‘रिफाइनिंग कंपनियों ने भारत को रियायती रूसी कच्चे तेल के लिए एक बड़े रिफाइनिंग केंद्र में बदल दिया है।’

अधिकारी ने दोहराया कि देश की रिफाइनिंग कंपनियां कहां से तेल हासिल करती हैं, इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है क्योंकि ये वाणिज्यिक लेनदेन हैं। उन्होंने कहा कि रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं है, जैसे कि ईरान या वेनेजुएला पर हैं। 

इस उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि नवारो ने जानबूझकर इस बात का जिक्र नहीं किया कि चीन वास्तव में रूसी तेल, गैस और तरलीकृत प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा खरीदार है। 

फिनलैंड के एक प्रमुख थिंक टैंक, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी ऐंड क्लीन एयर के अनुसार, चीन ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तीसरे वर्ष में 90 अरब डॉलर से अधिक के रूस के जीवाश्म ईंधन खरीदे, जो भारत से 60 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने तुर्किये का भी उल्लेख नहीं किया, जिसने इस अवधि के दौरान रूस से 41 अरब डॉलर के जीवाश्म ईंधन खरीदे। 

ये सुधार बायोफ्यूल और घरेलू तेल उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण रूप से फायदेमंद होंगे। कानूनी विशेषज्ञ, हाल ही में संशोधित तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) अधिनियम, 1948 के तहत मसौदा नियमों की कुछ हफ्तों में जांच पूरी कर लेंगे, जो शेवरॉन, एक्सॉन और टोटल जैसे संभावित प्रतिभागियों पर देश के मौजूदा 10वें ड्रिलिंग दौर में लागू होंगे।

इथेनॉल का मुद्दा

अधिकारी ने कहा कि इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चल रहा विवाद वास्तव में बायोफ्यूल के उपयोग का विस्तार करने पर सरकार के चल रहे विचार-विमर्श या प्रस्तावों को बाधित नहीं करेगा क्योंकि इथेनॉल से मिलने वाले लाभ जैसे कि स्वच्छ हवा और कम तेल आयात, दूसरे अन्य मामूली मुद्दों से कहीं अधिक हैं।

अधिकारी ने कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी समिति सितंबर तक इथेनॉल के मुद्दे पर आगे बढ़ने की सिफारिश करेगी जिसमें फ्लेक्स ईंधन, यानी 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाले वाहनों, या मौजूदा ई20 (पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) से ई22, ई25 से ई27 तक के चरणों में मिश्रण के प्रतिशत के विस्तार की बात होगी।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement