facebookmetapixel
Jaiprakash Associates को खरीदने की दौड़ में Adani ग्रुप सबसे आगे, Vedant को पछाड़ा!अगले पांच साल में डिफेंस कंपनियां R&D पर करेंगी ₹32,766 करोड़ का निवेश, रक्षा उत्पादन में आएगी तेजीEPFO Enrolment Scheme 2025: कामगारों के लिए इसका क्या फायदा होगा? आसान भाषा में समझेंउत्तर प्रदेश में MSMEs और स्टार्टअप्स को चाहिए क्वालिटी सर्टिफिकेशन और कौशल विकासRapido की नजर शेयर बाजार पर, 2026 के अंत तक IPO लाने की शुरू कर सकती है तैयारीरेलवे के यात्री दें ध्यान! अब सुबह 8 से 10 बजे के बीच बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं होगी टिकट बुकिंग!Gold Outlook: क्या अभी और सस्ता होगा सोना? अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों पर रहेंगी नजरेंSIP 15×15×15 Strategy: ₹15,000 मंथली निवेश से 15 साल में बनाएं ₹1 करोड़ का फंडSBI Scheme: बस ₹250 में शुरू करें निवेश, 30 साल में बन जाएंगे ‘लखपति’! जानें स्कीम की डीटेलDividend Stocks: 80% का डिविडेंड! Q2 में जबरदस्त कमाई के बाद सरकारी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Airtel के नेटवर्क पर 5G ग्राहकों की संख्या एक करोड़ के पार

देश में द्रुत गति की 5जी सेवाओं की शुरुआत एक अक्टूबर, 2022 को हुई थी

Last Updated- February 27, 2023 | 1:05 PM IST
5G spectrum auctions: Airtel buys 97 MHz spectrum worth Rs 6,857 crore in auction

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के नेटवर्क पर 5जी ग्राहकों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वह मार्च, 2024 के अंत तक सभी कस्बों और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों तक एयरटेल 5जी सेवाएं पहुंचाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

कंपनी ने बताया कि उसके नेटवर्क पर 5जी कनेक्शन की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। नवंबर, 2022 में एयरटेल पहली और एकमात्र परिचालक थी जिसके नेटवर्क पर 5जी की वाणिज्यिक शुरुआत के बाद ग्राहकों की संख्या 30 दिन में 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

उल्लेखनीय है कि देश में द्रुत गति की 5जी सेवाओं की शुरुआत एक अक्टूबर, 2022 को हुई थी।

First Published - February 27, 2023 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट