facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

Renewable energy में 6 साल में 30 लाख करोड़ रुपये निवेश की जरूरतः IREDA चीफ

Advertisement

भारत ने अपनी 50 प्रतिशत बिजली उत्पादन क्षमता को गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

Last Updated- February 15, 2024 | 4:38 PM IST
Renewable energy
Representative Image

देश को अपनी कार्बन उत्सर्जन कटौती की प्रतिबद्धताएं पूरी करने के लिए छह वित्त वर्षों में 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई। भारत ने अपनी 50 प्रतिशत बिजली उत्पादन क्षमता को गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही सरकार का लक्ष्य वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जक देश बनने का है।

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने विश्व बैंक के एक वेबिनार में कहा कि सौर, इलेक्ट्रोलाइजर, पवन और बैटरी, हरित हाइड्रोजन, पनबिजली, पवन और अपशिष्ट से बिजली उत्पादन क्षेत्रों के लिए क्षमता तैयार करने में निवेश की जरूरत होगी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई है।

बिजली मंत्रालय के इस बयान के मुताबिक, इरेडा के मुखिया ने वर्ष 2030 तक भारत के निर्धारित योगदान लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त निवेश की जरूरत पर बल दिया है। वित्त वर्ष 2024-2030 की अवधि में इसके लिए 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत का अनुमान है।

बयान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को ‘दूरदर्शी परियोजना’ बताते हुए कहा गया है कि यह पहल देश में छत पर सौर ऊर्जा क्षेत्र को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है। करीब 75,000 करोड़ रुपये के निवेश से समर्थित इस योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से लैस करना और प्रत्येक घर को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान करना है।

दास ने कहा कि यह योजना बड़े पैमाने पर लोगों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी। इसके साथ ही यह वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन और 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता पाने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में योगदान देगी।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement