facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

Micron Technology के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 1 अरब डॉलर का होगा निवेश

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 11:30 PM IST
India poised to approve a $1 bn ATMP unit by Micron Tech
BS

देश में करीब 1 अरब डॉलर के निवेश से ATMP (असेंबली, परीक्षण, मार्किंग एवं पैकेजिंग) प्लांट स्थापित करने के माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार की हरी झंडी मिल सकती है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन दुनिया भर में बने अपने वेफर्स की प्रोसेसिंग इसी प्लांट में करेगी और उसके बाद तैयार उत्पाद ग्राहकों को भेजे जाएंगे।

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हां, हम प्रस्ताव को मंजूरी देने के करीब हैं।’ उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि प्रस्ताव के तहत करीब 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।

माइक्रॉन टेक्नोलॉजी को इस बारे में बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा भेजे गए ई-मेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

करीब 30.8 अरब डॉलर कारोबार वाली अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन मेमरी एवं स्टोरेज तकनीक (memory and storage technologies) के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। अमेरिका, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान और चीन जैसे देशों में उसके 11 विनिर्माण प्लांट हैं। कंपनी का नेतृत्व संजय मल्होत्रा कर रहे हैं जो भारतीय मूल के है और बिट्स पिलानी में पढ़े हैं। कंपनी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्लांट स्थापित करने के लिए पिछले एक साल से जगह तलाश रही थी।

Also Read: IT कंपनियों ने घटाई कैंपस प्लेसमेंट की रफ्तार, 2017-18 से भी कम हो गई भर्तियां

सरकार की 10 अरब डॉलर की सेमीकंडक्टर योजना के तहत देश में फैब प्लांट, ATMP, आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली ऐंड टेस्ट (OSAT) एवं चिप डिजाइन संयंत्र स्थापित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाना है। सरकार ने ATMP अथवा OSAT प्लांट स्थापित करने के लिए पात्र कंपनियों को पूंजीगत व्यय पर 50 फीसदी मदद अपने खजाने से देने की पेशकश भी की है।

इस क्षेत्र ने टाटा जैसे बड़े कारोबारी समूहों को आकर्षित किया है। इसमें दिलचस्पी दिखाने वाली अन्य कंपनियों में एचसीएल (HCL) , सिरमा टेक्नोलॉजी (Syrma Technology), स्पेल सेमीकंडक्टर (SPEL Semiconductor ) और वैलेनकनी इलेक्ट्रॉनिक्स (Valenkani Electronics) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement