facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

Jio Financial और BlackRock ने किया जॉइंट वेंचर कंपनी का ऐलान

Advertisement

जॉइंट वेंचर कंपनी में Jio Financial और BlackRock 15-15 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

Last Updated- July 27, 2023 | 9:20 AM IST
Jio

JFSL-BlackRock JV: रिलायंस समूह (Reliance Group) की वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited or JFSL) और ब्लैकरॉक (BlackRock) ने 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उद्यम (joint venture) स्थापित करने की बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि दोनों कंपनियां इसमें 15-15 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

दोनों कंपनियों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि जियो ब्लैकरॉक उद्यम देश के भीतर परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में उतरेगा। इस साझेदारी के जरिए भारत के परिसंपत्ति प्रबंध उद्योग में आमूलचूल बदलाव लाने का इरादा जताया गया है।

ये भी पढ़ें : TRAI ने 2022 में 32 हजार स्पैम कॉलरों पर जड़ा ताला, मिली 9.04 लाख शिकायतें

बयान के मुताबिक, जियो ब्लैकरॉक को जेएफएसएल के संसाधनों एवं ज्ञान के साथ ब्लैकरॉक की निवेश विशेषज्ञता का भी लाभ मिलेगा और इससे भारत के करोड़ों निवेशकों को किफायती एवं नवोन्मेषी निवेश समाधान मुहैया कराए जा सकेंगे।जेएफएस और ब्लैकरॉक दोनों ही नए उद्यम में 15-15 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश करेंगी। ब्लैकरॉक के एशिया-प्रशांत प्रमुख रैचल लॉर्ड ने कहा, “जियो ब्लैकरॉक दोनों ही कंपनियों की सम्मिलित ताकत और विस्तार का इस्तेमाल करते हुए भारत के करोड़ों निवेशकों को सेवाएं देगी।”

जेएफएस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हितेश सेठिया ने दुनिया की प्रतिष्ठित परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में शुमार ब्लैकरॉक के साथ साझेदारी को ‘रोमांचक’ बताते हुए कहा कि जियो ब्लैकरॉक सही मायने में बदलावकारी साबित होगी।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 9:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement