facebookmetapixel
Advertisement
अगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का

नए स्पेक्ट्रम से भारत में छा जाएगी वाइमैक्स तकनीक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:02 AM IST

इंटरनेट और अन्य सुविधाएं बेहद आसानी से मुहैया कराने वाली वाइमैक्स तकनीक के लिए भारत जल्द ही सबसे बड़ा बाजार बनने वाला है।


वाइमैक्स फोरम का मानना है कि आने वाले चार वर्षों में वाइमैक्स का 20 फीसद हिस्सा भारत में ही होगा। वाइमैक्स फोरम के चेयरमैन रोनाल्ड रेसनिक के मुताबिक तीसरी पीढ़ी की दूरसंचार सेवाओं के लिए लाइसेंस और स्पेक्ट्रम देने का भारत सरकार का फैसला वाइमैक्स की पहुंच बढ़ाने में खासा कारगर साबित हो रहा है।

इससे कारोबारी संभावनाओं में भी तेज इजाफा होने की उम्मीद उन्होंने जताई। उन्होंने कहा, ‘इसकी वजह से तेज रफ्तार इंटरनेट और दूसरी सुविधाओं की जरूरत पड़ेगी, जो वाइमैक्स से ही संभव हैं। हमारे अध्ययन के मुताबिक 2012 तक देश में लगभग 2.75 करोड़ वाइमैक्स उपभोक्ता होंगे। इनके जरिये देश में लगभग 55,000 करोड़ रुपये का वाइमैक्स और वाइमैक्स उपकरण बाजार होगा।’

वाइमैक्स तकनीक को बढ़ावा देने वाले वाइमैक्स फोरम ने भारत में कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में वाइमैक्स एप्लिकेशन प्रयोगशाला स्थापित करने का फैसला भी किया है। फिलहाल दुनिया में केवल अमेरिका और ताइवान में ऐसी दो प्रयोगशाला हैं, भारत में यह महज तीसरी प्रयोगशाला होगी। यह प्रयोगशाला अगले साल स्थापित की जाएगी।

Advertisement
First Published - October 14, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement