facebookmetapixel
Advertisement
Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?

बार्क ने समाचार चैनलों की रेटिंग पर रोक बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:41 AM IST

टेलीविजन के दर्शकों की संख्या मापने वाली भारतीय प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने समाचार चैनलों की रेटिंग्स पर लगाई गई रोक को बढ़ा दिया है। यह रोक पहली बार अक्टूबर के मध्य में शुरू हुई थी। रेटिंग जारी करने के संबंध में 12 सप्ताह के इस स्थगन का आखिरी दिन शुक्रवार था।
अक्टूबर में सामने आने वाली टेलीविजन रेटिंग अंकों (टीआरपी) की हेरफेर के मद्देनजर बार्क ने इसे स्थगित कर दिया था। मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच में रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य चैनलों के नाम सामने आए थे।
बिजनेस स्टैंडर्ड को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि समाचार चैनलों के लिए रेटिंग अगले तीन महीने तक स्थगित रहने के आसार हैं क्योंकि टीआरपी रैकेट की जांच गहरी हो रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में बार्क इंडिया के पूर्व कर्मचारियों पार्थो दासगुप्ता और रोमिल रामगढिय़ा सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। 8 अक्टूबर को मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के खुलासे ने बार्क को अपने परिचालन की समीक्षा करने के लिए प्रेरित किया था।
संपर्क करने पर बार्क इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी समिति के पास इसकी समीक्षा की जा रही है। हम उचित समय में अपने हितधारकों को सूचित करेंगे। लेकिन बार्क द्वारा रेटिंग पर लगाया गया यह विराम उसकी माप प्रणाली में बदलाव लाने की शुरुआत के लिए था, क्योंकि विज्ञापनदाताओं, एजेंसियों और प्रसारकों ने आंकड़ों की हेरफेर से निपटने के लिए एक कड़े और मजबूत प्रणाली की मांग की थी। यह संस्था जिस संभावित परिवर्तन पर विचार कर रही थी, उसमें पैनल के घरों की संख्या 44,000 से बढ़ाकर 50,000 करने और आंकड़ों के साथ हेरफेर कम करने के लिए कई बार जांच किया जाना शामिल था।

Advertisement
First Published - January 15, 2021 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement