facebookmetapixel
Advertisement
बड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

नारायणमूर्ति की अमर कथा चित्र में

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:05 PM IST

कारोबारी जगत में कमाल करने वाले इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति नई शक्ल में सामने आने वाले हैं। जल्द ही वह कॉमिक के नायक बन सकते हैं।
दरअसल मशहूर कॉमिक शृंखला अमर चित्रकथा नारायणमूर्ति पर एक नई कॉमिक बुक निकालने जा रही है। मूर्ति ने फर्श से अर्श का जो सफर किया है, उसी की कहानी अमर चित्रकथा प्रकाशित करेगी। मूर्ति पहले जीवित व्यक्ति होंगे, जो अमर चित्रकथा के पन्नों पर जगह पाएंगे।
इसे प्रकाशित करने वाली कंपनी एसीके मीडिया नारायणमूर्ति पर ही नहीं थमेगी, बल्कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर भी कॉमिक बुक लाने की उसकी योजना है।
एसीके मीडिया ने इस कॉमिक बुक के प्रकाशन के लिए मूर्ति से इजाजत मांगी है। कंपनी के मुताबिक उनकी इजाजत के बिना यह शृंखला प्रकाशित नहीं हो सकती। वैसे मूर्ति खुद भी अमर चित्रकथा के दीवाने रहे हैं।
उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘अमर चित्रकथा ने पौराणिक कहानियों और भारत के वीर नायकों की गाथाएं प्रकाशित कर बच्चों को जबरदस्त खुशी दी है। इन पर पैसा खर्च करने में मुझे और मेरी पत्नी को कभी अफसोस नहीं हुआ।’
अमर चित्रकथा के संपादक अनंत पई ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘तकरीबन 40 साल के अमर चित्रकथा के इतिहास में हमने कभी किसी जीवित व्यक्ति को विषय नहीं बनाया है, लेकिन अब हम ऐसी हस्तियों पर कॉमिक निकालने के बारे में सोच रहे हैं, जिन पर देश को फख्र है। पौराणिक कहानियों की तरह इनसे भी युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।’
अमर चित्रकथा में आएगी नारायणमूर्ति की जीवन कथा
इस कॉमिक शृंखला में जगह पाने वाले पहले जीवित व्यक्ति होंगे मूर्ति
अमर चित्रकथा के जबरदस्त दीवाने रहे हैं इन्फोसिस के संस्थापक
कलाम और सचिन पर भी कॉमिक निकालने की है योजना

Advertisement
First Published - March 6, 2009 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement