facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

5 साल में करीब 1,000 मिनट ठप रहा UPI! भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली में फिर समस्या, लेनदेन में रुकावट से यूजर्स परेशान

Advertisement

एनपीसीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मार्च 2020 से मार्च 2025 तक 17 मामलों में यूपीआई कुल मिलाकर 995 मिनट तक ठप रहा।

Last Updated- April 13, 2025 | 10:40 PM IST
UPI/यूपीआई
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: ShutterStock

देश की रियल-टाइम भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को इस साल 12 अप्रैल को दो सप्ताह से अधिक समय में चौथी बार समस्या का सामना करना पड़ा। नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने लेनदेन विफल होने के लिए तकनीकी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया है।

एनपीसीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मार्च 2020 से मार्च 2025 तक 17 मामलों में यूपीआई कुल मिलाकर 995 मिनट तक ठप रहा। अगर इस साल अप्रैल के दो मामलों को भी शामिल कर लें तो मार्च 2020 से अभी तक यूपीआई 1,000 मिनट से अधिक समय तक ठप रहा। हालांकि अप्रैल में यूपीआई के ठप पड़ने का आंकड़ा अभी एनपीसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। 

एनपीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, ‘एनपीसीआई को वर्तमान में रुक-रुक कर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आंशिक रूप से यूपीआई लेनदेन में गिरावट आ रही है। इससे हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’ जुलाई 2024 में सबसे लंबे समय तक 207 मिनट यूपीआई ठप रहा। हालांकि यूपीआई का अपटाइम (वह अवधि जिसके दौरान लेनदेन सेवाएं चालू रहती हैं) लगातार हर महीने 99 फीसदी से अधिक रहा है, जो भुगतान प्रणाली की कार्यक्षमता की उच्च दर को दर्शाता है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पिछले सप्ताह बताया था कि यूपीआई के डेटा सेंटर को संचालित करने वाले इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क में कुछ समस्या के कारण पिछले दो हफ्तों में यूपीआई में रुकावटें आई थीं। एक घंटे तक की रुकावट का मतलब है कि लगभग 4 करोड़ यूपीआई ​​लेनदेन का प्रभावित होना। मार्च में यूपीआई के जरिये रोजाना औसतन 59 करोड़ लेनदेन हुआ। 26 मार्च को (पहली रुकावट के दिन) 55 करोड़ लेनदेन हुआ, जो इससे पिछले दिन किए गए 58.1 करोड़ लेनदेन से 7 फीसदी कम है।

हाल के दिनों में यूपीआई पर दो फिनटेक कंपनियों का वर्चस्व बड़ी चिंता का विषय रहा है। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार मार्च में यूपीआई लेनदेन में 47.25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ फोनपे शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर 36.04 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ गूगल पे है। पेटीएम की हिस्सेदारी 6.67 फीसदी है। शीर्ष दो कंपनियों के पास कुल मिलाकर 83 फीसदी से अधिक बाजार हिस्सेदारी है जबकि पेटीएम को भी जोड़ लें तो तीनों फिनटेक फर्मों के पास 90 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। फिनटेक फर्म नवी की 1.77 फीसदी और सुपरमनी की हिस्सेदारी 0.94 फीसदी है।  

Advertisement
First Published - April 13, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement