facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

एआई से खत्म होंगी नियमित नौकरियां, लेकिन नए मौके भी बनेंगे: एन आर नारायण मूर्ति

Advertisement

मूर्ति ने एक उदाहरण के रूप में भारत के बैंकिंग क्षेत्र का जिक्र किया। कहा- 1980 के दशक से कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) के लिए तकनीक अपनाने से क्षेत्र का खूब विस्तार हुआ

Last Updated- December 23, 2025 | 8:57 AM IST
Narayana Murthy
File Image

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने कहा है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीक का उपयोग भारत में बढ़ने से सभी उद्योगों में नियमित नौकरियां खत्म होने की आशंका बढ़ गई है। मूर्ति ने सोमवार को कहा कि एआई जैसी उभरती तकनीक से काम-काज करने में सहूलियत भी आएगी और उनकी मदद से कंपनियों को कारोबार विस्तार करने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीकों से करियर से जुड़ी संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं और देश में रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी पैदा हो सकते हैं मगर लोगों को इन तकनीकों में महारत हासिल कर स्वयं को काबिल बनाना होगा। मूर्ति ने कहा, ‘हम भारतीयों को यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए कि जब भी हम किसी नई तकनीक का उपयोग करते हैं तो कुछ नियमित नौकरी (नौकरियां) खत्म हो जाती हैं। मगर जब हम उन तकनीकों का उपयोग अपना काम-काज अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए करेंगे तब कारोबार भी बढ़ता जाएगा। लोगों की कार्य क्षमता में भी सुधार होगा।’

मूर्ति ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई के एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उनकी टिप्पणी एआई की अगुआई में स्वचालन के कारण इस चिंता के बीच आई है कि इससे कार्य बल की आवश्यकताएं कम हो सकती हैं और नौकरियां खत्म हो सकती हैं। उन्होंने  कहा,‘बात यह है कि जो तकनीक हम प्रदान दे रहे हैं वह कंपनी को आगे बढ़ने में मदद करेगी और उससे कर्मचारियों के लिए भी संभावनाएं बेहतर होंगी। जब आप उक्त तकनीकी के इस्तेमाल में माहिर हो जाएंगे तो नौकरियों के अवसर भी बढ़ जाएंगे।’

भारत के बैंकिंग क्षेत्र का किया जिक्र 

मूर्ति ने एक उदाहरण के रूप में भारत के बैंकिंग क्षेत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक से कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) के लिए तकनीक अपनाने से क्षेत्र का खूब विस्तार हुआ। उन्होंने कहा कि जब 1970 के दशक में ब्रिटेन में कोर बैंकिंग सिस्टम स्वचालित किया गया तो कर्मचारी संघों ने शुरू में इसका विरोध किया था। मगर शोधकर्ताओं, उद्योग और संघों के बीच लगातार बातचीत ने अंततः उन तक नई तकनीक का लाभ पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘कोर बैंकिंग गतिविधियों को स्वचालित कर कोई भी समय पर घर जा सकता है। इसके आने से पहले उन दिनों लोगों को रात 10 बजे तक भी खाना मयस्सर नहीं हो पाता था।’

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement