facebookmetapixel
67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

Mpox: अफ्रीका में मंकीपॉक्स से दम साध कर बैठे भारतीय निर्यातक, बीमारी के सीमित प्रकोप की उम्मीद

एक अन्य निर्यातक ने कहा कि अभी तक महाद्वीप में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है और इसलिए भुगतान में कोई देरी नहीं हो रही है।

Last Updated- August 18, 2024 | 10:12 PM IST
Monkeypox hits India; First case revealed, patient kept isolated मंकीपॉक्स ने दी भारत में दस्तक; सामने आया पहला मामला, मरीज को अलग रखा गया

अफ्रीका में मंकीपॉक्स के प्रकोप के बीच भारतीय निर्यातक दम साध कर बैठे हैं, क्योंकि यह महाद्वीप घरेलू निर्यात के लिए एक महत्त्वपूर्ण बाजार है। निर्यातकों के अनुसार हालांकि कुछ देशों में इस बीमारी का सीमित प्रकोप है, लेकिन अगर यह और देशों में फैल गया तो यह एक चुनौती होगी।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘अभी तक, इसका प्रकोप बहुत अधिक नहीं है, लेकिन संक्रमण को देखते हुए निर्यातक निश्चित रूप से चिंतित हैं। उम्मीद है कि यह नहीं फैलेगा।’

एक अन्य निर्यातक ने कहा कि अभी तक महाद्वीप में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है और इसलिए भुगतान में कोई देरी नहीं हो रही है। भारत के प्रमुख फुटवियर निर्यातक और चेन्नई स्थित फरीदा समूह के चेयरमैन रफीक अहमद ने कहा कि स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन ‘हम बीमारी के फैलने को लेकर चिंतित हैं।’

समूह के पास इथियोपिया में एक संयंत्र है। ग्लोब ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के विपरीत मौजूदा एमपॉक्स बीमारी में लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है।

First Published - August 18, 2024 | 10:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट