facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

iPhone Export: ऐपल ने भारत से एयरलिफ्ट किए 600 टन आईफोन

Advertisement

चीन पर भारी शुल्क के बीच एप्पल ने अमेरिका में स्टॉक बढ़ाने के लिए भारत से ली कार्गो फ्लाइट्स, 600 टन फोन किए एक्सपोर्ट

Last Updated- April 10, 2025 | 10:00 PM IST
iPhone 16

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल ने भारत से करीब 600 टन यानी 15 लाख आईफोन अमेरिका ले जाने के लिए कार्गो उड़ानें किराये पर ली है। कंपनी की यह कवायद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क से बचने के लिए वहां उत्पादन बढ़ाने की कवायद के बीच गई है। सूत्रों ने यह जानकारी रॉयटर्स को दी है।

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी की यह कवायद ट्रंप के जवाबी शुल्क से बचने तथा अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक अमेरिका में अपने लोकप्रिय आईफोन का स्टॉक बढ़ाने की निजी रणनीति के तहत है। हालांकि, विश्लेषकों ने आगाह किया है कि अमेरिका में आईफोन की कीमत बढ़ सकती है क्योंकि ऐपल की चीन से आयात पर काफी निर्भरता है, जो उसके उपकरणों की प्रमुख विनिर्माण केंद्र भी है, जहां ट्रंप ने 125 फीसदी का सर्वाधिक जवाबी शुल्क लगाया है।

चीन पर लगाया गया शुल्क भारत पर लगाए गए 26 फीसदी शुल्क के मुकाबले कहीं अधिक है। हालांकि, ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर 90 दिनों तक जवाबी शुल्क नहीं लगाने का ऐलान किया है मगर इसमें चीन शामिल नहीं है। योजना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ऐपल शुल्क से बचना चाह रही है।

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement