facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Electronic manufacturing: इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की शुल्क घटाने व PLI की मांग

Electronic manufacturing: इंडिया सेलुलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने बजट के पहले की मांग के तहत यह सिफारिश की है।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:34 PM IST
Electronic manufacturing

भारत का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण उद्योग इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेन्ट्स के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) लाए जाने की मांग कर रहा है। साथ ही इस उद्योग ने आगामी बजट में इनपुट शुल्कों में कमी किए जाने की भी मांग की है।

इंडिया सेलुलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने बजट के पहले की मांग के तहत यह सिफारिश की है। इसका मकसद वैश्विक मूल्य श्रृंखला (जीवीसी) को भारत की ओर आकर्षित करना और अगले 5 साल में निर्यात को गति देना है। निकाय ने कंपोनेंट इकोसिस्टम के लिए 40,000 से 45,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है, जो 6 से 7 साल के लिए हो।

आईसीईए ने कहा है, ‘टिकाऊ व मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग बनाने के लिए कंपोनेंट्स और सब असेंबली इकोसिस्टम विकसित करना जरूरी है। इसके लिए सरकार को उचित नीति बनाने के साथ वित्तीय समर्थन देने की जरूरत है, जिसमें लंबे समय तक प्रोत्साहन व वक्त दिया जाना चाहिए। इससे लंबे वक्त के लिए नीति का अनुमान लग सकेगा और निश्चित रूप से इससे कारोबार में निरंतरता का माहौल बनेगा।’

शुल्क में कमी किए जाने की वकालत करते हुए उद्योग निकाय ने सिफारिश की है कि सरकार को मोबाइल सेक्टर के लिए कर के मौजूदा 7 ढांचों को 4 ढांचे में करके शून्य, 5, 10 और 15 प्रतिशत कर का ढांचा बनाना चाहिए। इसके साथ ही उद्योग निकाय ने सब असेंबली पार्ट्स और इनपुट पर 2.5 प्रतिशत शुल्क खत्म किए जाने की भी मांग की है। साथ ही लागत में उल्लेखनीय वृद्धि करने वाले सभी करों को घटाकर शून्य किया जाए।

First Published - July 2, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट