facebookmetapixel
Advertisement
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

HUL सौंदर्य और पर्सनल केयर कारोबार करेगी अलग

Advertisement

सौंदर्य कारोबार इसके सौंदर्य एवं कल्याण तथा पर्सनल केयर कारोबारों में तब्दील होगा तथा दोनों प्रभागों के अलग-अलग कार्यकारी निदेशक होंगे।

Last Updated- December 01, 2023 | 11:21 PM IST
Hindustan Unilever Q3 Results: उम्मीद से कम रहा HUL का मुनाफा, एबिटा में भी आई गिरावट HUL Q3 results: Profit up marginally at Rs 2,519 cr amid low rural demand

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) अपने सौंदर्य और पर्सनल केयर कारोबार को अलग करेगी। यह बदलाव 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा। कंपनी को भविष्य के लिहाज से और ज्यादा तैयार करने के लिए उपभोक्ता वस्तुओं की यह विनिर्माता अपने डिजिटल कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

सौंदर्य कारोबार इसके सौंदर्य एवं कल्याण तथा पर्सनल केयर कारोबारों में तब्दील होगा तथा दोनों प्रभागों के अलग-अलग कार्यकारी निदेशक होंगे।

हरमन ढिल्लों सौंदर्य और कल्याण कारोबार के कार्यकारी निदेशक के रूप में कंपनी प्रबंधन समिति में शामिल होंगे और कार्तिक चंद्रशेखर पर्सनल केयर कारोबार के कार्यकारी निदेशक के रूप में प्रबंधन समिति में शामिल होंगे। दोनों 1 अप्रैल, 2024 से अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

डव साबुन की विनिर्माता ने 1 जनवरी से मुख्य डिजिटल अधिकारी की भूमिका संभालने के लिए अरुण नीलकांतन को भी नियुक्त किया है। वह भी कंपनी की प्रबंधन समिति में शामिल होंगे।

देश में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाकर विकास के अवसर हासिल करने के लिए उन्हें लाया जा रहा है। फिलहाल वह उपाध्यक्ष (डिजिटल परिवर्तन और विकास) हैं। वह साल 2006 में एचयूएल में शामिल हुए थे और वह ग्राहक विकास और विपणन क्षेत्र की विभिन्न भूमिकाओं में काम कर चुके हैं।

सौंदर्य एवं कल्याण और पर्सनल केयर कारोबार के कार्यकारी निदेशक मधुसूदन रोआ ने कंपनी से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। एचयूएल के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक रोहित जावा ने कहा ‘एचयूएल का दमदार प्रदर्शन का रिकॉर्ड है।

चूंकि हम विकास और परिवर्तन के अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए हम अपने उपभोक्ताओं को और भी बेहतर सेवा देने तथा भविष्य के लिए उपयुक्त कारोबार का निर्माण करने के लिए अपने पैमाने और अनुशासन को नवाचार और स्फूर्ति के साथ जोड़ देंगे। बीपीसी (सौंदर्य और पर्सनल केयर) हमारे लिए मूल्य सृजन का स्रोत बना हुआ है।’

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement