facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

HUL के CEO रोहित जावा ने Q1 Results के बाद दिया बयान, कहा- महत्त्वपूर्ण बदलाव से गुजर रहा है देश

Advertisement

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान HUL की वॉल्यूम वृद्धि चार प्रतिशत रही है और इसका एबिटा मार्जिन 23.8 प्रतिशत रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 20 आधार अंकों की वृद्धि हुई।

Last Updated- July 24, 2024 | 9:42 PM IST
HUL MD Rohit Java gave a statement after Q1 results, said- the country is going through important changes HUL के MD रोहित जावा ने Q1 Results के बाद दिया बयान, कहा- महत्त्वपूर्ण बदलाव से गुजर रहा है देश
Rohit Jawa, MD & CEO, HUL

भारत तेजी से महत्त्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रहा है, जो उपभोक्ता प्रवृत्तियों में बदलाव को दर्शाता है। दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं का निर्माण करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी रोहित जावा ने कंपनी के वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद निवेशकों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा ‘बढ़ती समृद्धि के साथ नया भारत बेहतर जीवन गुणवत्ता की आकांक्षा के साथ बढ़ रहा है। उपभोक्ता तेजी से समझदार हो रहे हैं, अ​धिक ऑर्डर के लाभ तलाश रहे हैं और समग्र खरीदारी का निर्णय ले रहे हैं। इसका असर प्रीमियम श्रेणाी में भी दिख रहा है, जो न केवल एफएमसीजी में, बल्कि सभी उद्योगों में आम लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।’उन्होंने कहा कि सूचना उपभोग और फैसला लेने का परिदृश्य भी तेजी से बदल रहा है, क्योंकि उपभोक्ता तेजी से डिजिटल स्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका समर्थन देश में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने से मिल रहा है।

एचयूएल द्वारा नए उपभोक्ता रुझानों पर प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए जावा ने कहा कि लक्स साबुन बनाने वाली कंपनी ने इस व्यापक आर्थिक परिदृश्य को अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ाया है, ताकि वॉल्यूम वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके, प्रतिस्पर्धा को मजबूत किया जा सके और स्वस्थ मार्जिन बनाए रखा जा सके।

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान एचयूएल की वॉल्यूम वृद्धि चार प्रतिशत रही है और इसका एबिटा मार्जिन 23.8 प्रतिशत रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 20 आधार अंकों की वृद्धि हुई। इसका सकल मार्जिन 50.9 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 170 आधार अंक अ​धिक रहा।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement