facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक टूटा, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार! कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर-रूबियो की बड़ी बैठक! व्यापार, रक्षा और AI पर क्या बनी रणनीति?NEET पेपर लीक पर संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष की एक ही मांग- पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर होगी चर्चातेल 96 डॉलर के करीब, अमेरिका ईरान तनाव से बढ़ी सप्लाई की चिंता, ब्रेंट और WTI दोनों में तेजी

MSCI में HDFC बैंक का भार और बढ़ेगा

Advertisement

FPI निवेश की गुंजाइश ने 1.8 अरब डॉलर के पैसिव निवेश की राह खोली

Last Updated- October 04, 2024 | 10:47 PM IST
MSCI EM Index

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए निवेश की गुंजाइश बढ़ने से निजी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का एमएससीआई सूचकांकों में भार फिर बढ़ सकता है। बैंक के ताजा शेयरधारिता आंकड़ों (सितंबर 2024) से पता चलता है कि एफपीआई के निवेश की गुंजाइश 24.97 फीसदी है जो एमएससीआई की तरफ से तय सीमा 20 फीसदी से अधिक है।

विश्लेषकों का अनुमान है कि नवंबर में एमएससीआई की समीक्षा में एचडीएफसी बैंक के भार में और मजबूती आएगी जिससे उसमें करीब 1.8 अरब डॉलर यानी 15,000 करोड़ रुपये का पैसिव निवेश आएगा। आईआईएफएल ऑल्टरनेटिव रिसर्च के नोट में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक नवंबर की समीक्षा में भार में दूसरे दौर की बढ़ोतरी देखेगा जिससे करीब 1.8 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित हो सकता है। यह रोजाना के औसत वॉल्यूम का करीब 5.5 गुना है।

अगस्त में एमएससीआई ने दो चरणों में भार बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो एफपीआई के लिए निवेश की गुंजाइश 20 फीसदी से ज्यादा बने रहने के कारण हुआ। अगस्त की घोषणा से शुरू में बाजार को निराशा हुई क्योंकि बाजार ने भार में एकबारगी बढ़ोतरी की उम्मीद की थी। इसके अलावा, एफपीआई निवेश की सीमा 20 फीसदी से ऊपर बनाए रखने की एचडीएफसी बैंक की क्षमता को लेकर चिंता उभरी।

एचडीएफसी बैंक का प्रदर्शन इस साल बाजार के मुकाबले कमजोर रहा है और इस साल अब तक वह निफ्टी की 15 फीसदी बढ़त के मुकाबले 2 फीसदी नीचे है क्योंकि विलय के बाद इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि तिमाही पूर्व बैंक की अद्यतन जानकारी से पता चलता है कि जमाओं में मजबूत वृद्धि हुई है, जिसे सावधि जमाओं से सहारा मिला है और यह विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहा है।

मैक्वेरी ने एक नोट में कहा है कि हमें तिमाही आधार पर शुद्ध ब्याज मार्जिन 5 आधार अंक बढ़कर 3.5 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान है। हम आगामी तिमाहियों में मार्जिन में सुधार जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि बढ़ी हुई जमाएं एचडीएफसी की ज्यादा लागत वाली उधारी की जगह ले लेगी। मैक्वेरी ने इस शेयर पर खरीद रेटिंग दी है और कीमत लक्ष्य 1,900 रुपये बताया है। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement