facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

HCLTech Q3 results: अनुमान से बेहतर रहा कंपनी का प्रदर्शन, नेट प्रॉफिट 4,350 करोड़ रुपये रहा

Advertisement

एचसीएलटेक का तीसरी तिमाही का प्रदर्शन राजस्व और शुद्ध लाभ, दोनों के संदर्भ में ब्लूमबर्ग के अनुमान से बेहतर

Last Updated- January 12, 2024 | 11:24 PM IST
HCL Tech Q3 results

HCLTech Q3 results: तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी एचसीएलटेक ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2024 के राजस्व वृद्धि अनुमान को भी संशो​धित कर 5-5.5 प्रतिशत कर दिया है, जो शुरू में 5-6 प्रतिशत था। कंपनी ने राजस्व वृद्धि अनुमान का ऊपरी दायरा घटाया है।

कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की तुलना में 6.2 प्रतिशत तक बढ़कर 4,350 करोड़ रुपये रहा और तिमाही आधार पर इसमें 13.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं दिसंबर तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 28,446 करोड़ रुपये रहा और तिमाही आधार पर इसमें 6.7 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। यह वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही के बाद से कंपनी के लिए सर्वा​धिक राजस्व वृद्धि में से एक है।

एचसीएलटेक के तीसरी तिमाही के प्रदर्शन ने राजस्व और शुद्ध लाभ, दोनों के संदर्भ में ब्लूमबर्ग के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग के अनुमान में राजस्व 28,154 करोड़ रुपये और कर-बाद लाभ 4,182 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई गई थी।

कंपनी की सॉफ्टवेयर इकाई ने सालाना आधार पर 5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 32 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जिसके बाद उसके इंजीनियरिंग एवं शोध-विकास सेवा खंड ने सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत एवं तिमाही आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी के आईटी एवं व्यवसाय सेवा खंड ने तिमाही आधार पर 1.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

अपने प्रतिस्प​र्धियों के मुकाबले एचसीएलटेक का प्रदर्शन अच्छा रहा। दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी की टीसीवी 1.92 अरब डॉलर दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के 3.96 अरब डॉलर से 51.5 प्रतिशत कम है।

एचसीएलटेक के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा, ‘भले ही हम अभी भी डिस्क्रेशनरी खर्च में तेजी नहीं देख रहे हैं, लेकिन फिर भी यह काफी हद तक पिछली तिमाही के समान बना रहा।’

अमेरिकी बाजार टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी कंपनियों के लिए सुस्त गति से बढ़ रहा है, एचसीएलटेक ने ​तिमाही आधार पर 3.1 प्रतिशत और सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत की वृद्धि (​स्थिर मुद्रा के संदर्भ में) दर्ज की है। इसी तरह यूरोप ने 5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement